CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heavy Rainfall : बंगाल में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ में 2-दिन भारी बारिश, बलरामपुर में बांध टूटने से 4 घर बहे, 2 की मौत

Heavy Rainfall : बंगाल में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ में 2-दिन भारी बारिश, बलरामपुर में बांध टूटने से 4 घर बहे, 2 की मौत

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
Heavy Rainfall Update
Heavy Rainfall Update

सीजी भास्कर, 03 सितंबर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले दो दिनों तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश (Heavy Rainfall) होने की संभावना जताई है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी और एक-दो जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

मौसम विभाग (Weather Alert) ने आज यानी बुधवार के लिए कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी इन 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बालोद, नारायणपुर, बीजापुर, बालोद, कबीरधाम इन पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। अन्य जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बलरामपुर में लगातार बारिश से जिले के तातापानी से लगे लुत्तीसढ़सा में मंगलवार रात करीब 11 बजे पुराना बांध बह गया (Dam Break)। बांध के बहने से निचले इलाके के चार घर के 8 लोग बह गए। इनमें से दो की डेड बाडी (Dead Body) मिल गई है। बाढ़ में बहे 6 अन्य लोगों का पता नहीं चल सका है। मौके पर देर रात से रेस्क्यू टीम (Rescue Team) के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम (Heavy Rainfall)

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं, बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

जानिए क्या है मानसून द्रोणिका और लो प्रेशर एरिया

मानसून द्रोणिका एक लंबी और कम दबाव वाली रेखा यानी लो प्रेशर लाइन होती है, जो भारत के उत्तर-पश्चिम से लेकर उत्तर-पूर्वी भाग तक फैली रहती है। यह आमतौर पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जाती है। कई बार इसका विस्तार पाकिस्तान और म्यांमार तक भी हो जाता है।

जब दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होता है तो उत्तर भारत के मैदानी भागों में यह द्रोणिका विकसित होती है। इसकी स्थिति कभी उत्तर की ओर (हिमालय के पास) और कभी दक्षिण की ओर (मध्य भारत तक) खिसकती रहती है। जब मानसून द्रोणिका उत्तर की ओर रहती है तो हिमालय और उसके तराई वाले क्षेत्र (जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर बंगाल, असम) में ज्यादा बारिश होती है।

मानसून द्रोणिका देशभर में बारिश को कंट्रोल करती है

जब यह दक्षिण की ओर खिसकती है तो मध्य भारत और दक्षिण भारत के हिस्सों में भारी बारिश कराती है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाले लो प्रेशर एरिया इसी द्रोणिका के आसपास विकसित होकर आगे बढ़ते हैं और देशभर में बारिश करवाते हैं। इन शॉर्ट मानसून द्रोणिका भारत में वर्षा वितरण को नियंत्रित करने वाली एक मेन लिनियर लो प्रेशर बेल्ट है। इसकी स्थिति और सक्रियता के आधार पर ही यह तय होता है कि किस क्षेत्र में भारी, सामान्य या कम बारिश होगी।

(Heavy Rainfall) गर्मी बढ़ने से बनता है लो प्रेशर एरिया

जहां हवा का दबाव आसपास की जगहों से कम होता है, उसे लो प्रेशर एरिया कहते हैं। जब किसी इलाके में तापमान ज्यादा होता है (जैसे समुद्र की सतह या जमीन बहुत गर्म हो जाए)। गर्मी से हवा हल्की और ऊपर उठने लगती है। ऊपर हवा चली जाने से नीचे की सतह पर दबाव घट जाता है, और वह जगह लो प्रेशर एरिया बन जाती है। यहां पर आसपास से हवा अंदर की ओर खिंचती है। हवा ऊपर उठकर ठंडी होती है और बादल और बारिश का कारण बनती है।

समुद्र पर बनने वाले लो प्रेशर एरिया कई बार बड़े तूफान (Cyclone) में बदल जाते हैं। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया ही देशभर में भारी बारिश करवाते हैं। उदाहरण के तौर पर समझिए बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना तो वह मानसून द्रोणिका के साथ जुड़कर ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, यूपी तक बारिश करा देगा। अगर यह और ताकतवर हो जाए तो डीप डिप्रेशन और फिर साइक्लोन में बदल सकता है।

पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान: जूते की माला पहनाने से खैरागढ़ में भारी आक्रोश!
Drunk Health Worker Viral Video : ड्यूटी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी! VIDEO वायरल होने पर थमाया नोटिस
मेडिकल कैशलेस की घोषणा तय….दुर्ग प्रांतीय सम्मेलन में वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने किया वायदा
Car Fire Incident in Bhilai-3: ठंड से बचने जलाया अलाव, लपटों में झुलसी दो कारें; आरोपी गिरफ्तार
PCC अध्यक्ष बैज निकालेंगे छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा, 27 सितंबर को गिरौदपुरी से होगी शुरू, 2 अक्टूबर को रायपुर में समापन, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 125 किलोमीटर पैदल चलेंगे कांग्रेसी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?