CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

By Newsdesk Admin
01/10/2026
Share
CGPSC Mains Result High Court
CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर दायर दो याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा परीक्षा नियमों में उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं है। याचिकाकर्ता भी मूल्यांकन में किसी स्पष्ट गड़बड़ी को साबित नहीं कर सके। (CGPSC Mains Result High Court)

Contents
  • इंटरव्यू के लिए 1:3 अनुपात का मुद्दा : CGPSC Mains Result High Court 
  • कोर्ट ने कहा- नियमों के मुताबिक हुआ चयन
  • 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की नई तारीख का इंतजार : CGPSC Mains Result High Court 

परीक्षा के लिए 26 नवंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था और मुख्य परीक्षा का परिणाम 31 अगस्त 2026 को घोषित किया गया। 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें : CGPSC Controversy : सीजीपीएससी परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, साक्षात्कार रोकने और जांच की मांग

इंटरव्यू के लिए 1:3 अनुपात का मुद्दा : CGPSC Mains Result High Court 

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि नियम के अनुसार 265 पदों के मुकाबले 1:3 के अनुपात में 795 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना चाहिए था। उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग भी की।

आयोग की ओर से बताया गया कि निर्धारित नियमों के अनुसार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 23 प्रतिशत अंक जरूरी थे। केवल 608 अभ्यर्थी ही अपने संबंधित वर्ग में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल कर सके। इसी आधार पर उन्हें इंटरव्यू के लिए चुना गया।

 

यह भी पढ़ें : GST Recruitment Scam : भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक मूल पद पर लौटे

CGPSC Mains Result High Court
CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

 

कोर्ट ने कहा- नियमों के मुताबिक हुआ चयन

हाईकोर्ट ने आयोग के जवाब का हवाला देते हुए कहा कि इंटरव्यू के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को चुना गया, जिन्होंने विज्ञापन और परीक्षा नियमों के अनुसार जरूरी न्यूनतम अंक हासिल किए थे। याचिकाकर्ता यह साबित नहीं कर सके कि न्यूनतम अंक प्राप्त (CGPSC Mains Result High Court) करने वाले किसी अभ्यर्थी को इंटरव्यू से बाहर किया गया।

कोर्ट ने यह भी कहा कि केवल कम अंक आने या मूल्यांकन को लेकर संदेह के आधार पर चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। शैक्षणिक मामलों में विशेषज्ञों द्वारा किए गए मूल्यांकन में अदालत को सामान्य तौर पर दखल नहीं देना चाहिए, जब तक मूल्यांकन में स्पष्ट गड़बड़ी सामने न आए।

 

यह भी पढ़ें : CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की नई तारीख का इंतजार : CGPSC Mains Result High Court 

राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण यानी दस्तावेज जांच और इंटरव्यू की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित है। आयोग ने पहले 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक यह प्रक्रिया आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। नई तारीख अभी जारी नहीं की गई है।

आयोग के अनुसार, कम संख्या में अभ्यर्थियों के चयन का कारण किसी तकनीकी या मानवीय गलती को नहीं बताया गया है। कई अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्नपत्र में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर सके, जिसके चलते 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया। अब 608 चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच और इंटरव्यू की नई तारीख का इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें : CGPSC Interview : सीजीपीएससी में 265 पदों पर 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू में, कांग्रेस ने 187 कम चयन पर मांगा जवाब

 

ख़बरें और भी हैं :CBSE Re-Evaluation Rules Changed : री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, OnMark प्लेटफॉर्म हटाया गया

हुगली नदी में PM मोदी का फोटोशूट: नाविकों से की मुलाकात, तस्वीरें कीं साझा
बांग्लादेश में दुर्गा मंदिर तोड़े जाने पर भारत ने जताई थी आपत्ति! अब यूनुस सरकार ने दिया ये जवाब
विधायक रिकेश ने किया NSPC पोस्टर का विमोचन, कहा – “हर नागरिक की है पर्यावरणीय जिम्मेदारी”
जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से कई बार किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Bihar Assembly Session 2025 : एक नेता ऐसा भी! ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे विधायक, बोले संघर्ष मेरी पहचान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Mains Result High Court
CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

CGPSC Mains Result High Court : राज्य सेवा…

BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत
BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत

भिलाई इस्पात संयंत्र में करीब 250 टन स्क्रैप…

Dantewada Cyber Fraud Case
Dantewada Cyber Fraud Case : 61 लाख की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, बैंक खाते किराए पर लेकर क्रिप्टो में बदलते थे रकम

Dantewada Cyber Fraud Case : पुलिस मामले में…

Raigarh Minor Rape Case Verdict
Raigarh Minor Rape Case Verdict : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने 7 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा की

Raigarh Minor Rape Case Verdict :विशेष न्यायालय के…

Meerut Murder Case
Meerut Murder Case Verdict : मेरठ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, फैसले के बाद दोनों ने खाना भी नहीं खाया

Meerut Murder Case Verdict: फैसला सुनाए जाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?