CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Pakistan News: गुजरात के कच्छ, बनासकांठा और पाटन में ब्लैकआउट, सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार

India Pakistan News: गुजरात के कच्छ, बनासकांठा और पाटन में ब्लैकआउट, सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

India Pakistan News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6 मई और 7 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर हाहाकार मचा दिया. उसके बाद से दोनों देश के बीच तनाव चरम पर है. इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के मद्देनजर शुक्रवार (9 मई) की रात को गुजरात के कच्छ और बनासकांठा तथा पाटन जिलों के कुछ हिस्सों में ब्लैकआउट लागू किया गया.

गुजरात के अधिकारियों ने बताया कि कच्छ में पूरे जिले में ब्लैकआउट लागू किया गया. जबकि बनासकांठा और पाटन जिलों के कुछ सीमावर्ती इलाकों में बिजली आपूर्ति काट दी गई है, जो भारत-पाक सीमा के नजदीक हैं. अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए सेना तैयार है.

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, “सीमा पर मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले आदेश तक कच्छ जिले में ब्लैकआउट घोषित किया गया है. मौजूदा स्थिति के बीच बनासकांठा जिले के सुईगाम और वाव तालुका के सभी गांवों में ब्लैकआउट लागू किया गया है.”

8 मई को 3 जिलों में 7 घंटे ब्लैकआउट

गुजरात सरकार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पाटन के सीमावर्ती संतालपुर तालुका के कुछ गांवों में भी बिजली आपूर्ति काटी गई है. गुरुवार को भी इन तीन जिलों में लगभग सात घंटे तक इसी तरह ब्लैकआउट लागू किया गया था.

ब्लैकआउट वाले जिले के अधिकारियों ने कहा कि भुज, नलिया, नखत्राणा और गांधीधाम कस्बों सहित कच्छ के कई हिस्सों में पाकिस्तान की किसी भी हमले को रोकने के लिए एहतियातन पूरी तरह से ब्लैकआउट करने का फैसला लिया गया. गुरुवार रात करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई और शुक्रवार सुबह 5.30 बजे के बाद बिजली वापस आई.

बनासकांठा के 20 गांव में ब्लैकआउट घोषित

अधिकारियों के मुताबिक बनासकांठा जिले के सुईगाम और उसके आसपास के 20 गांवों में भी ब्लैकआउट घोषित किया गया है. पाटन जिले में संतालपुर तालुका के 8 से 10 गांवों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है.

बॉर्डर से 20 किलोमीटर दूर मिला ड्रोन का मलवा

इससे पहले गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा गांव के पास ‘ड्रोन जैसी’ वस्तु का मलबा मिला जो भारत की पाकिस्तान सीमा के करीब है. हालांकि, ड्रोन कहां से आया, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. यह भी पता नहीं है कि बिजली की लाइन से टकराने के बाद इसे सेना ने मार गिराया गया या क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया. जिस स्थान पर मलबा मिला, वह भारत-पाक सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर है.

Tribal Museum Inauguration : आज सीएम करेंगे जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण, देंगे नियुक्ति और सम्मान पत्र
Gopal Khemka Shot: बिहार के नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, 6 साल पहले बेटे का भी हुआ था कत्ल
‘मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता’ शशि थरूर को डेलीगेशन में शामिल करने पर क्या बोले कपिल सिब्बल…?
IPS Puran Kumar Suicide Case : राहुल गांधी का चंडीगढ़ दौरा, परिजनों से मुलाकात में जताया दुख, जांच पर बढ़ा दबाव
IRCTC Singapore Malaysia Tour: जयपुर से सिंगापुर-मलेशिया का सात दिन का यादगार सफर, जानें पूरी डिटेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Police
Balodabazar Police : स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित, मंच से मिला सम्मान तो बढ़ा पूरे विभाग का मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के…

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?