सीजी भास्कर, 27 सितम्बर। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, युवक शादी के बाद भी उसके संपर्क में रहा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। (Marriage Promise Exploitation Case)
यह भी पढ़ें : Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार
महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप : Marriage Promise Exploitation Case
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसके गर्भवती होने पर युवक ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया। महिला को उम्मीद थी कि युवक उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में उसे पता चला कि वह दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है।
महिला ने जब युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक, युवक ने उसके साथ मारपीट और धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें : Instagram friendship crime : शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप

दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
मामले की शिकायत मिलने के बाद बालको पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : Marriage Promise Case : शादी का वादा कर बने संबंध, फिर शादी से इनकार, हाई कोर्ट ने कहा- हर ऐसा मामला रेप नहीं
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया : Marriage Promise Exploitation Case
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है
यह भी पढ़ें : Marriage Promise Rape Case : लिव-इन में रखने के बाद मारपीट कर निकाला, आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी


