CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Navjot Sidhu Political Comeback : सियासी पिच पर दोबारा उतरने को तैयार सिद्धू, प्रियंका संग मुलाकात से बढ़ी हलचलें

Navjot Sidhu Political Comeback : सियासी पिच पर दोबारा उतरने को तैयार सिद्धू, प्रियंका संग मुलाकात से बढ़ी हलचलें

By Newsdesk Admin
11/10/2025
Share
Navjot Sidhu Political Comeback
Navjot Sidhu Political Comeback

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव 2022 में हार के बाद राजनीति से दूर हो चुके नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu Political Comeback) और उनका परिवार अब 2027 के चुनावों के लिए सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Navjot Sidhu Political Comeback) से मुलाकात की, जिससे पंजाब कांग्रेस में नए समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

सिद्धू ने मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा “अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ और संरक्षक देवदूत से मिला। कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में साथ देने के लिए आभारी हूं।” यह पोस्ट सिद्धू के पुनः राजनीतिक सक्रियता के संकेतों को और मजबूत करता है।

2022 के विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्वी सीट से हार के बाद सिद्धू और उनकी पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Sidhu Political Comeback) सार्वजनिक जीवन से लगभग गायब थे। लेकिन अब डा. नवजोत कौर ने एक अक्टूबर को घोषणा की है कि वह 2027 में अमृतसर पूर्वी से दोबारा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना चाहती हैं और यह काम विधायक बनकर ही बेहतर तरीके से संभव है।

सिद्धू परिवार 2024 के लोकसभा और निकाय चुनावों से भी दूर रहा था। उनकी अनुपस्थिति में नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी और पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने क्षेत्रीय जिम्मेदारियाँ संभालीं और कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत किया। इस बीच, सिद्धू परिवार के कुछ करीबी कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय मैदान (Navjot Sidhu Political Comeback) में उतरे, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा।

पंजाब के मुख्यमंत्री का तंज

सिद्धू के राजनीति में लौटने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कहा “अच्छी बात है कि सिद्धू ने पंजाब को फिर याद किया, लेकिन उनसे कोई नई उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि वे वही पुराना एजेंडा दोहरा रहे हैं।” उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में जोड़ा कि हर व्यक्ति को अपनी सुविधा के अनुसार राजनीति में आने-जाने की स्वतंत्रता है। मुख्यमंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि सिद्धू को अपने नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं हैं, लेकिन अब जनता तय करेगी कि पंजाब में उनके लिए कितनी जगह बची है।

Bengal Election Results 2026 : दीदी का किला ध्वस्त! बंगाल में अब ‘मोदी युग’ का आगाज, इस दिन होगा महा-शप‍थ ग्रहण
Tiranga Yatra : आज से शुरू होगी भारतीय जनता पार्टी की दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा
बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Congress hits back at Bajrang Dal leader : अटल श्रीवास्तव बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
Prashant Kishor Bihar Election Decision : बोले – 150 से कम सीटें मिलीं तो मान लूंगा हार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?