CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Procurement Violation : धान खरीदी नीति के उल्लंघन पर दो समिति प्रभारी निलंबित

Paddy Procurement Violation : धान खरीदी नीति के उल्लंघन पर दो समिति प्रभारी निलंबित

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Paddy Procurement CG
Paddy Procurement CG

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिले में किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर अनियमितताएं (Paddy Procurement Violation) सामने आने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

सेवा सहकारी समिति मर्यादित खिलोराकला में अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण और पंचनामा रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड की तुलना में 282 बोरे अतिरिक्त पाए गए, जिनमें कुल 112.80 क्विंटल धान अधिक था। इसमें 72.40 क्विंटल मोटा धान और 40.40 क्विंटल सरना धान शामिल है।

इसी तरह सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्हारपुरी में भी भौतिक सत्यापन के दौरान भारी विसंगतियां सामने आईं। यहां कुल 181 बोरे अतिरिक्त धान पाया गया। स्टॉक में मोटा धान 437 बोरा अधिक और सरना धान 258 बोरा कम दर्ज किया गया। दोनों ही केंद्रों में धान की स्टैकिंग व्यवस्था अत्यंत अव्यवस्थित पाई गई, जो शासन की धान खरीदी नीति का स्पष्ट उल्लंघन है।

इन गंभीर लापरवाहियों को छत्तीसगढ़ सेवा नियम 2018 के नियम 16.4 के तहत दुराचरण की श्रेणी में मानते हुए सक्षम प्राधिकारियों ने खिलोराकला समिति प्रभारी देवदत्त पटेल और कन्हारपुरी समिति प्रभारी सेवाराम पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Paddy Procurement Violation) कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त निगरानी व कार्रवाई जारी रहेगी।

रायपुर में GST अपीलीय अधिकरण की शुरुआत, अब राज्य के सभी टैक्स विवादों की सुनवाई यहीं होगी
Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में
BJP Breaking 🟠 नये सहित कुल 13 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा 🟢 युवा और महिला के साथ सभी समाजों को दिया समावेशी नेतृत्व, देखिए कौन कौन बनाए गए भाजपा मंडल के कैप्टन
Big Break : दुर्ग भिलाई और बस्तर में शेयर बाजार में रूपये लगाने के नाम पर 6 करोड़ ठगने वालों को गुजरात से दबोच लाई छत्तीसगढ़ पुलिस, पूछताछ जारी, हो सकता है बड़ा खुलासा
Woman’s body found in suspicious condition : दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Utai Police Action: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार/ प्रतिकात्मक इमेज
Utai Police Action : मुक्तिधाम रोड पतोरा में अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा, 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त

Utai Police Action : दुर्ग जिले के उतई…

Short Circuit Fire
Short Circuit Fire : केशकाल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परीक्षा के दौरान मची अफरा-तफरी 

सीजी भास्कर, 13 जून : केशकाल स्थित महेश…

Summer Urad Farming
Summer Urad Farming : ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती से बदली किसानों की तस्वीर

सीजी भास्कर, 13 जून : ग्रीष्मकालीन उड़द की…

दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट से गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार…

U-19 Women Cricket Team 
U-19 Women Cricket Team  : छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 13 जून :  छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

NH-63 Accident : कार और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत, आग की लपटों में जिंदा जले दो युवक, NH-63 पर मचा हड़कंप

12/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Hanumant Katha Security: श्रद्धा की भीड़ में संदिग्धों की दस्तक, पुलिस की सख्ती से 20 लोग हिरासत में

29/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

CM Vishnudev will participate in several important events today : साय आज रायपुर और मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे

07/05/2026
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG Breaking : शनि मंदिर पुजारी के घर कैश समेत लाखों की चोरी 🛑 पुलिस ने एक नाबालिग से जब्त किया 6 लाख का जेवर

07/08/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?