CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार में थानेदार बना हैवान! रिक्शा चालक से जाति पूछकर चटवाया थूक, मारकर उधेड़ दी चमड़ी

बिहार में थानेदार बना हैवान! रिक्शा चालक से जाति पूछकर चटवाया थूक, मारकर उधेड़ दी चमड़ी

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

देश भर में अक्सर पुलिस ने ये कहती है कि वो जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए है. पुलिस से किसी भी आमजन को डरने की आवश्यकता नहीं है. पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग के दावे पुलिस की ओर से किए जाते हैं, लेकिन बिहार में बिल्कुल इसके उलट एक घटना देखने को मिली है, जिससे पुलिस की छवि जनता की नजरों में धुमिल हुई है. बिहार के शेखपुरा जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा नजर आया है.

यहां एक थाना प्रभारी ने एक ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी. थाना प्रभारी ने रिक्शा चालक को सिर्फ इसलिए बेहरमी से पीटा क्योंकि उसने थाना प्रभारी को रास्ता नहीं दिया. इतना ही नहीं जब थाना प्रभारी का गुस्सा शांत हुआ तो रिक्शा चालक को थाने ले जाया गया. फिर उससे थूक चाटने और मांफी मांगने के लिए कहा गया.

थाना प्रभारी सस्पेंड

ये मामला जैसे ही एएसपी राकेश कुमार के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत आरोपी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया और विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है. ये पूरी घटना जिले के मेहूस थाना इलाके की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम को पीड़ित ई-रिक्शा चालक मेहुस गांव का रहने वाला प्रद्युमन कुमार शाम को सवारी उतारकर घर जा रहा था, तभी थाना प्रभारी प्रवीण चंद्र दिवाकर सादे कपड़ों में उसके पीछे बुलेट से आ रहे था.

थाना प्रभारी पर क्या हैं आरोप

थाना प्रभारी रास्ता देने के लिए हॉर्न बजा रहा था, लेकिन ई-रिक्शा को निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी. इसके बाद थाना प्रभारी को गुस्सा आ गया. फिर थाना प्रभारी ने डंडे से प्रद्युमन कुमार को पीटा. इसके बाद थाना प्रभारी ने थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया और ई-रिक्शा चालक को थाने ले जाया गया. आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों के सामने उससे थूक चटवाया गया. जाति पूछकर आपत्तिजनक शब्द कह गया.इसके बाद माफी मांगने पर उसको छोड़ा गया. वहीं थाना प्रभारी प्रवीण चंद्र दिवाकर ने कहा कि ई-रिक्शा चालक को इसलिए थाने ले जाकर पीटा गया क्योंकि उसने गश्त कर रही एक महिला सिपाही को देखकर सीटी मारी थी.

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे अगले सीजेआई, 11 नवंबर को लेंगे शपथ
सुप्रीम कोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया, क्या कुछ कहा?
राजा के भाई ने लगाए कई आरोप… अब सोनम के भाई जाएंगे शिलॉन्ग, बहन से करेंगे ये सवाल
बिहार के बक्सर में पति ने की पत्नी की हत्या, रिटायर्ड फौजी ने क्यों उठाया ये कदम? जानें पूरा मामला
Kamdhenu Gaushala Bhatapara : कामधेनु गौशाला बनी मानवता का सहारा, बेघर निषाद परिवार को मिला आश्रय और नई जिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?