CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Pakistan Zindabad Case : नारे मामले में नया मोड़, पत्नी ने शिकायत वापस लेकर कहा- वीडियो मजाक में बनाया था

Raigarh Pakistan Zindabad Case : नारे मामले में नया मोड़, पत्नी ने शिकायत वापस लेकर कहा- वीडियो मजाक में बनाया था

By Newsdesk Admin
13/07/2026
Share
Raigarh Pakistan Zindabad Case
Raigarh Pakistan Zindabad Case

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी को प्रताड़ित करने और नाबालिग बेटे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाने के आरोप में गिरफ्तार वसीम मोहम्मद के मामले में नया मोड़ आ गया है। पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली पत्नी ने अब अपनी शिकायत वापस लेते हुए कहा है कि वीडियो हंसी-मजाक में बनाया गया था और अब उसे अपने पति से कोई शिकायत नहीं है। (Raigarh Pakistan Zindabad Case)

Contents
  • आरोप : शादी के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की
  • निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित कार्रवाई : Raigarh Pakistan Zindabad Case
Raigarh Pakistan Zindabad Case
Raigarh Pakistan Zindabad Case

 

महिला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसने गुस्से में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक, बेटे से देश विरोधी नारे लगवाने वाला वीडियो उसने स्वयं मजाक के तौर पर बनाया था। उसने यह भी कहा कि उसके पति ने कोई देशविरोधी गतिविधि नहीं की और उनसे गलती से ऐसी बात निकल गई थी। महिला ने पुलिस अधिकारियों से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से पति से समझौता करना चाहती है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

आरोप : शादी के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की

यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। इससे पहले महिला ने आरोप लगाया था कि वसीम मोहम्मद ने खुद को तलाकशुदा बताकर वर्ष 2021 में उससे मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह किया। बाद में उसे पता चला कि वसीम पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि शादी के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की, नमाज, कलमा और रोजा रखने के लिए दबाव बनाया तथा उसके और बच्चों के साथ प्रताड़ना की।

खबरें और भी हैं : वाराणसी में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारों पर हड़कंप: जेल से छूटे आरोपी ने निकाला जुलूस, पुलिस ने दबोचा!

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि वसीम जबरन उससे और उसके बच्चों से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपी को एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया। इस दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पूछताछ सहित अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी की गई। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित कार्रवाई : Raigarh Pakistan Zindabad Case

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मामलों में पुलिस निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : Raigarh Pakistan Zindabad Case : नारे मामले में नया मोड़, पत्नी ने शिकायत वापस लेकर कहा- वीडियो मजाक में बनाया था

Duleep Trophy 2026 : BCCI ने बदला फाइनल का वेन्यू, अब चेपॉक में होगा खिताबी मुकाबला
Khairagarh News : खेत में जोताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम
Bhilai Nagar Breaking : MLA देवेंद्र यादव को फिलहाल राहत नहीं, कोर्ट ने फिर बढ़ाई 7 दिनों की न्यायिक रिमांड
Teacher Suspended : शराब के नशे में DEO से दुर्व्यवहार, 55 दिन स्कूल से गायब शिक्षक निलंबित
PRSU में LLM की सीटें दूसरी काउंसलिंग में भर गईं, पारंपरिक कोर्स अब भी खाली

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?