CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Gangrape Case : फार्महाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बर्थडे पार्टी के बहाने दी वारदात को अंजाम

Raipur Gangrape Case : फार्महाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बर्थडे पार्टी के बहाने दी वारदात को अंजाम

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Kondagaon Gangrape Case
Kondagaon Gangrape Case

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि दो युवकों ने बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर एक युवती को फार्महाउस (Raipur Gangrape Case) बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है।

Contents
  • कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर दिया वारदात को अंजाम
  • (Raipur Gangrape Case) एक गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के ब्वॉयफ्रेंड के दो दोस्तों ने पहले उसे यह कहकर बुलाया कि वे उसे उसके प्रेमी से मिलवाने ले जा रहे हैं। युवती को विश्वास में लेकर दोनों आरोपी धरसींवा के कुंरा स्थित एक फार्महाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिलाई। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म (Raipur Gangrape Case) किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद डरी-सहमी युवती ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को घटना बताई। परिजनों की शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आशीष जोशी (निवासी तेलीबांधा) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी रूपेन्द्र जोशी अब भी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज़ी से चल रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला एक बार फिर सवाल उठाता है कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सिस्टम कितनी गंभीरता से काम कर रहा है।

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने वारदात की पूरी योजना पहले से बनाई थी। उन्होंने युवती का भरोसा जीतने के लिए उसके प्रेमी का नाम लिया और जन्मदिन पार्टी का झांसा दिया। मौके पर पहुंचने के बाद युवती को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और उसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के दौरान युवती के शोर मचाने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

(Raipur Gangrape Case) एक गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

धरसींवा पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी रूपेन्द्र जोशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि फार्महाउस मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या उसे इस पार्टी की जानकारी थी। वहीं, महिला थाने की टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Pratappur Broken Bridge Controversy : सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर! जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार कर रहे नौनिहाल
कटघोरा में दूषित पानी की सप्लाई, हजारों लोग प्रभावित:पानी उबाल कर पीने को मजबूर; बारिश से फैली गंदगी
रायपुर में ढाई-साल की भांजी की गला काटकर हत्या:बहन की दूसरी शादी से था नाराज, सालभर के भांजे का भी ब्लेड से गला चीरा
Chhattisgarh Land Law : अब 5 डिसमिल (2200 Sq Ft) से कम कृषि भूमि की नहीं होगी रजिस्ट्री, राज्यपाल ने दी मंजूरी
GST-TDS Implementation : अब सरकारी खरीदी पर सख्ती…2.50 लाख से अधिक भुगतान पर अनिवार्य होगा 2% जीएसटी टीडीएस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?