सीजी भास्कर, 23 सितंबर। शहर के प्रसिद्ध शीतला माई मंदिर में दानपेटी तोड़कर रकम चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार (Sheetla Mai Temple) कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लाला यादव को कवर्धा से पकड़ा है। इससे पहले एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस पकड़ चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद जांच शुरू की गई। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पहले बालक को पकड़ा गया। इसके बाद उसके साथी लाला यादव की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें: Bhilai Satta Case : बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पट्टी और नगदी जब्त
कवर्धा से पकड़ा गया आरोपी Sheetla Mai Temple
पुलिस ने लाला यादव, पिता गोवर्धन यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 5, कवर्धा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों तक पहुंचने के बाद मंदिर में हुई चोरी का मामला सुलझा लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Alda Deori Protest : अल्दा-देवरी में फिर आंदोलन की तैयारी, 24 सितंबर को ग्रामीण करेंगे धरना-प्रदर्शन
मामले में पुलिस की ओर से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं…Ambuja Cement : अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में चोरी की कोशिश, गार्ड पर पाइप से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



