CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उमर अब्दुल्ला के न्योते पर शुभेंदु अधिकारी का पलटवार: ‘कश्मीर मत जाओ, जान को खतरा’ – क्यों चेताया?

उमर अब्दुल्ला के न्योते पर शुभेंदु अधिकारी का पलटवार: ‘कश्मीर मत जाओ, जान को खतरा’ – क्यों चेताया?

By Newsdesk Admin
11/07/2025
Share

सीजी भास्कर 11 जुलाई पहलगाम हमले का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला द्वारा पश्चिम बंगाल के लोगों को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिए जाने पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोई भी बंगाली कश्मीर नहीं जाएगा. अगर जाना ही है तो जम्मू जाइए. उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से बचें.दरअसल, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला बंगाल के दौरे पर हैं.

उन्होंने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी का आभार प्रकट किया. अबदुल्ला ने ममता बनर्जी और बंगाल की जनता को जम्मू-कश्मीर आने का निमंत्रण भी दिया.जम्मू-कश्मीर की जगह हिमाचल या उत्तराखंड जाएंबीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं बंगाल की जनता से कहना चाहता हूं कि कोई भी बंगाली कश्मीर न जाएं. उन्होंने कहा कि अगर आप जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं, तो जम्मू जाइए. उन जगहों पर न जाएं जहां मुस्लिम आबादी अधिक है. अधिकारी ने कहा कि आप उत्तराखंड जाएं जो हमारी देवभूमि है. हिमाचल प्रदेश और ओडिशा जाएं.

कुछ जगहों को छोड़कर हमें देश के सभी हिस्सों का दौरा करना चाहिए.मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से बचेंअधिकारी ने बंगाल के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ऐसी जगह पर न जाएं जहां मुस्लिम आबादी अधिक हो. उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हत्या करने से पहले शरीर के अंगों और सिंदूर की जांच की गई थी. इसके आगे उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए कैप्टन की पत्नी हिमांशी नरवाल का दुख किसी से देखा नहीं जा रहा था. आपकी जान आपकी प्राथमिकता है. अगर अपने परिवार को सुरक्षित रखना है तो कश्मीर जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जाने से बचें.बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने उमर अब्दुल्ला की तरफ से दिए गए न्योते को स्वीकार कर लिया. उन्होंने बंगाल की जनता से भी कश्मीर जाने की बात कही. सीएम ने सुरक्षा को लेकर लोगों से कहा कि इसकी जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर की सरकार और केंद्र सरकार की है.

बंगाल सीएम ने बताया की वह दुर्गा पूजा के आस-पास कश्मीर जाएंगी.दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले ने लोगों को अंदर से झकझोर के रख दिया. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों पर गोली चलाई. जिस भी व्यक्ति पर उन्हें शक था, उनसे कलमा भी पढ़वाया गया. इस हमले के बाद लोगों के अंदर डर था कि कहीं सांप्रदायिक हिंसा न भड़क जाए. इस हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया.

बदला पूरा हुआ…’ अंधेरी गली में 8 बदमाशों ने मारे 14 चाकू….
Cold Wave Alert North Chhattisgarh: उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिन कंपकंपाने वाली ठंड, 6 जिलों के चुनिंदा इलाकों में शीतलहर, फिर बदलेगा मौसम
अभिनेता सलमान खान को सब्जी बेचने वाला भेजता था धमकी भरे मैसेज, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया गिरफ्तार
अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्‍ट्रपति मुर्मू, स्पीकर डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात
Vikram 1 : देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में पहुँचाने वाली टीम में शामिल रहे भिलाई के अजिंक्य ने बढ़ाया मान, बधाइयों का तांता, Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?