CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Student Mental Health : अब छात्र नहीं रहेंगे मानसिक तनाव के शिकार, स्कूलों में होंगे प्रोफेशनल काउंसलर

Student Mental Health : अब छात्र नहीं रहेंगे मानसिक तनाव के शिकार, स्कूलों में होंगे प्रोफेशनल काउंसलर

By Newsdesk Admin
02/11/2025
Share
Student Mental Health
Student Mental Health

सीजी भास्कर, 2 नवंबर। शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती (Student Mental Health) समस्याओं और छात्रों में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के सुझावों के आधार पर नई गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों, प्रशिक्षण केंद्रों, कोचिंग संस्थानों, आवासीय अकादमियों और छात्रावासों में इन नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। समग्र शिक्षा राज्य परियोजना द्वारा 14 बिंदुओं में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Contents
  • हर 100 छात्रों पर अनिवार्य होगा परामर्शदाता
  • अब मेधावी छात्रों के लिए अलग बैच नहीं बनेगा
  • (Student Mental Health) जिला स्तर पर बनेगी निगरानी समिति

प्रदेश सरकार ने माना है कि कोविड-19 के दौरान छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा नकारात्मक असर पड़ा, जिससे आत्महत्या के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में स्कूल शिक्षा विभाग ने संस्थानों में (Student Mental Health) सहायता और सुरक्षा उपायों को लागू करने का निर्णय लिया है। इन उपायों का उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना और तनाव से निपटने के लिए उन्हें परामर्श उपलब्ध कराना है।

हर 100 छात्रों पर अनिवार्य होगा परामर्शदाता

नई गाइडलाइन के अनुसार, 100 या उससे अधिक छात्रों वाले सभी संस्थानों में अब प्रमाणित परामर्शदाता, मनोवैज्ञानिक या सामाजिक कार्यकर्ता की नियुक्ति अनिवार्य होगी। छोटे संस्थानों को बाहरी परामर्शदाताओं के साथ रेफरल सिस्टम तैयार करना होगा। वहीं, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर इग्नू से ‘गाइडेंस एंड काउंसलिंग डिप्लोमा’ प्राप्त शिक्षकों की सेवाएं भी ली जा सकेंगी।

निजी स्कूलों के लिए भी यह व्यवस्था लागू होगी। ऐसे स्कूलों को जरूरत पड़ने पर काउंसलरों की सेवाएं लेना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, संस्थानों में लगे पंखों पर सुरक्षा उपकरण लगाने, छत और बालकनी तक छात्रों की पहुंच सीमित करने और छात्रावासों को उत्पीड़न से मुक्त रखने का निर्देश दिया गया है।

अब मेधावी छात्रों के लिए अलग बैच नहीं बनेगा

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी संस्थान में छात्रों की क्षमता या प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग बैच नहीं बनाए जाएंगे। विभाग का मानना है कि यह कदम (Student Mental Health) पर नकारात्मक असर डालता है और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को जन्म देता है। शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि इन दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही, छात्रावासों, कक्षाओं, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों की वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर 8448440632 को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। माता-पिता और अभिभावकों के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की भी सिफारिश की गई है ताकि वे अपने बच्चों के व्यवहारिक बदलावों को समझ सकें और समय पर मदद कर सकें।

(Student Mental Health) जिला स्तर पर बनेगी निगरानी समिति

आत्महत्या रोकथाम उपायों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित की जाएगी। इसमें शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, समाज कल्याण, पुलिस, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण विभागों के प्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर द्वारा नामित दो सिविल सोसायटी सदस्य और दो शिक्षाविद शामिल होंगे।

यह समिति छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों, रेफरल, प्रशिक्षण और हस्तक्षेपों का गोपनीय रिकॉर्ड रखेगी और हर साल उसकी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी छात्र मानसिक दबाव के कारण आत्मघाती कदम उठाने की स्थिति में न पहुंचे।

इन दिशा-निर्देशों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर शिक्षण संस्थान में ऐसा माहौल तैयार हो, जहां छात्र न केवल सुरक्षित महसूस करें बल्कि उन्हें अपने विचार और समस्याएं साझा करने की स्वतंत्रता भी मिले। शिक्षा विभाग का कहना है कि यदि छात्रों को समय पर उचित परामर्श और सहयोग मिले, तो आत्महत्या जैसी दुखद घटनाओं को रोका जा सकता है।

CG Board: छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, 2500 केंद्रों पर 5.68 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम
NEET Protest : कॉकरोच जनता पार्टी को मिली हरी झंडी, जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल
‘मैं बहुत तनाव में हूं, साहब मेरी बॉडी का PM मत करना’ सुसाइड नोट लिख अतिथि शिक्षक ने कर ली खुदकु…..
CGBSE Exam Preparation 2026: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज, छात्रों की सहूलियत को सबसे ऊपर रखा गया
प्राइवेट स्कूल में पिटाई से नर्सरी के छात्र की हुई मौत, 2 शिक्षिकाएं गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Jan Darshan 26 November : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे कह सकेंगे अपनी समस्या, जानें कब और कहां होगा जनदर्शन
CM Jan Darshan 26 November : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे कह सकेंगे अपनी समस्या, जानें कब और कहां होगा जनदर्शन

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन (CM Jan Darshan 26…

Sarangarh Municipality Election : सरिता या घनश्याम के सिर सजेगा सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद टिकट का ताज!
Sarangarh Municipality Election : सरिता या घनश्याम के सिर सजेगा सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद टिकट का ताज!

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों (Sarangarh Municipality…

Janjgir Illegal Sand Storage : हसदेव नदी किनारे प्रशासन का छापा, 25 हाइवा रेत और चेन माउंट मशीन जब्त; 6 गांवों में जांच
Janjgir Illegal Sand Storage : हसदेव नदी किनारे प्रशासन का छापा, 25 हाइवा रेत और चेन माउंट मशीन जब्त; 6 गांवों में जांच

25 हाइवा रेत (Janjgir Illegal Sand Storage) जब्त…

Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी
Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी

योजना के तहत 40 अनुसूचित जनजाति वर्ग के…

Gold Silver Investment
Gold Silver Investment : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹9,103 और सोना ₹3,653 सस्ता

सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?