CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुल्हन का परिवार रिश्तेदार और मेहमान पूरी तैयारी के साथ रात भर करते रहे इंतजार……नहीं आई बारात, Thar के लिए बेटे की शादी तोड़ने वाले इंस्पेक्टर पिता से अब पुलिस करेगी पूछताछ, दूल्हे ने कहा “कोई डिमांड नहीं थी झूठ बोल रहे”

दुल्हन का परिवार रिश्तेदार और मेहमान पूरी तैयारी के साथ रात भर करते रहे इंतजार……नहीं आई बारात, Thar के लिए बेटे की शादी तोड़ने वाले इंस्पेक्टर पिता से अब पुलिस करेगी पूछताछ, दूल्हे ने कहा “कोई डिमांड नहीं थी झूठ बोल रहे”

By Newsdesk Admin
17/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 फरवरी। मैरिज गार्डन में शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, दुल्हन का परिवार रिश्तेदार और मेहमान रात भर बारात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन बारात लेकर ही नहीं पहुंचे। शादी के ऐन वक्त पहले बारात लाने से मना करने पर अब दूल्हे और उसके पिता से पुलिस पूछताछ करने जा रही है। आपको बता दें कि दूल्हे का पिता पुलिस की रेडियो शाखा में कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर तैनात है। शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया है।

गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा पुलिस थाने में एक युवक और उसके परिवार के खिलाफ दहेज़ एक्ट में केस दर्ज हुआ है। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि समारोह से ठीक पहले दूल्हे ने Thar जीप की मांग की और न मिलने पर बारात लेकर ही नहीं आया। दूसरी तरफ दूल्हे ने आरोपों को गलत बताया है।

थाना में दर्ज FIR के अनुसार भोपाल की एक युवती की शादी राजगढ़ के रहने वाले राहुल चौहान से तय हुई थी। बीते शुक्रवार को कोहेफिजा के मैरिज गार्डन में शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुल्हन का परिवार, रिश्तेदार और मेहमान रातभर बारात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन बारात लेकर ही नहीं पहुंचे। इसके बाद दुल्हन और उसके परिजन कोहेफिजा थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि ऐन वक्त पर दूल्हे ने थार जीप की मांग रख दी। कहा कि जब तक Thar जीप नहीं मिलेगी, तब तक वो बारात लेकर नहीं आएगा। दुल्हन ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले जब दोनों के बीच बातचीत हुई थी तब दूल्हा थार जीप के साथ कैश और ज्वेलरी की मांग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि डिमांड नहीं मानी तो बारात लेकर नहीं आएगा लेकिन तब उसे लगा कि मज़ाक कर रहा है। दुल्हन का कहना है कि दूल्हा व्यवसाय में घाटे का हवाला देकर कैश मांग रहा था।

दहेज मांगने के आरोपों पर दूल्हे राहुल चौहान की भी प्रतिक्रिया आ गई है। उसने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसका परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है इसलिए दहेज मांगने के आरोप गलत है। लड़के ने कहा कि पिछले एक साल से बोल रहा हूं कि मैं शादी के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन लड़की पक्ष की तरफ से लगातार शादी का दबाव बनाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने दुल्हन की शिकायत पर दूल्हे राहुल, उसके माता-पिता और भाभी के खिलाफ दहेज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर कार्रवाई, 6 बसों के कटे चालान
Gajendra Yadav tree plantation program : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वृक्षारोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Brother’s Death News: छोटे भाई की मौत के गम में टूट गया बड़ा भाई, हार्ट अटैक से थम गई ज़िंदगी
केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?