CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z के लिए 10 अगस्त से 16 योजनाएं, 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए भी नई योजना शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z के लिए 10 अगस्त से 16 योजनाएं, 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए भी नई योजना शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
05/08/2026
Share
Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z से 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 16 नई योजनाएं शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन
Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z से 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 16 नई योजनाएं शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 5 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने युवाओं और नागरिकों को शिक्षा, रोजगार तथा डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं (Vaishali Nagar Welfare Scheme) की पहल की है। इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, डिजिटल सुविधा और व्यक्तिगत विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Contents
  • युवाओं के लिए शुरू होंगी 16 योजनाएं
  • विद्यार्थियों को मिलेगी कोचिंग और रोजगार की सुविधा
  • बच्चों और युवाओं के लिए विशेष योजनाएं
  • 30 से 60 वर्ष के नागरिकों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण
  • कंप्यूटर से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग तक सिखाई जाएगी जानकारी
    • पंजीयन के बाद मिलेगा प्रशिक्षण का अवसर

यह भी पढ़ें : Raigarh Road Safety : पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में हादसे रोकने का अभियान

युवाओं के लिए शुरू होंगी 16 योजनाएं

इस पहल के तहत युवाओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस, जन्मदिन पर मूवी टिकट, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निःशुल्क वाई-फाई तथा 12वीं पास युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए 10 हजार रुपये वेतन वाली नौकरी की व्यवस्था सहित कुल 16 योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इन योजनाओं के लिए 10 अगस्त को लोकांगन परिसर में जेनजी फार्म भर सकेंगे। विधायक की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें : Temple Theft Case : मंदिरों में चोरी कर उतार रहे थे कर्ज

विद्यार्थियों को मिलेगी कोचिंग और रोजगार की सुविधा

बीए, बीकॉम और बीएससी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की भी योजना है। कंप्यूटर सीखने के इच्छुक बच्चों को भी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा सशक्तीकरण योजना (Youth Empowerment Scheme) के तहत शिक्षा और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Siddhivinayak Temple Audit : पांच वर्षों के चढ़ावे और जेवरात का होगा विशेष ऑडिट

बच्चों और युवाओं के लिए विशेष योजनाएं

योजनाओं में बच्चों के लिए दीपावली पर विशेष उपहार तथा जन्मदिन पर पांच लीटर पेट्रोल और केक देने की पहल भी शामिल है। कोटा, राजस्थान में कोचिंग करने वाले बच्चों के लिए निःशुल्क हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा वैशाली नगर विधानसभा के पात्र Gen Z युवाओं को देश के किसी भी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जाने पर एक तरफ का ट्रेन किराया निःशुल्क उपलब्ध कराने की योजना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : ColorOS 17 : OnePlus यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, इन स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा ColorOS 17, देखें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं

30 से 60 वर्ष के नागरिकों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

डिजिटल युग में नागरिकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए विधायक रिकेश सेन के जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम (Digital Literacy Program) में 30 से 60 वर्ष आयु वर्ग के शिक्षित महिला एवं पुरुष शामिल हो सकेंगे।

इसके लिए पंजीयन 10 अगस्त 2026 से विधायक रिकेश सेन के कार्यालय में शुरू होगा। प्रशिक्षण इंदू आईटी स्कूल कैंपस, कुरुद रोड कोहका भिलाई की कंप्यूटर लैब में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि डेढ़ माह रहेगी तथा कक्षाएं प्रतिदिन शाम 5:15 से 6:45 बजे तक संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें : 12 Jyotirlinga : शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है अंतर, क्यों खास माने जाते हैं 12 ज्योतिर्लिंग? जानिए पूरी जानकारी

 

वैशाली नगर में Gen Z के लिए 16 नई योजना के साथ 30 से 60 वर्ष के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण - MLA Rikesh Sen
वैशाली नगर में Gen Z के लिए 16 नई योजना के साथ 30 से 60 वर्ष के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण – MLA Rikesh Sen

कंप्यूटर से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग तक सिखाई जाएगी जानकारी

प्रशिक्षण में कंप्यूटर संचालन, हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग, एमएस वर्ड, एक्सल, पेंट ब्रश, इंटरनेट और ई-मेल का उपयोग सिखाया जाएगा। इसके साथ जीमेल बनाना, ऑनलाइन आवेदन, सरकारी सेवाओं का उपयोग, आधार एवं पैन कार्ड डाउनलोड करना तथा यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी डिजिटल सुविधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मूल जानकारी और दैनिक जीवन में इसके उपयोग से भी परिचित कराया जाएगा। यह डिजिटल कौशल विकास प्रशिक्षण (Digital Skill Development) पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा प्रत्येक बैच में सीटें सीमित होंगी।

पंजीयन के बाद मिलेगा प्रशिक्षण का अवसर

प्रशिक्षण के लिए पंजीयन 10 अगस्त से शुभारंभ पश्चात लोकांगन और इसके बाद विधायक कार्यालय से होगा। सीटें भर जाने की स्थिति में आवेदकों का पंजीयन सुरक्षित रखा जाएगा और उन्हें अगले बैच की प्रशिक्षण तिथि प्रदान की जाएगी। पंजीयन कराने वाले प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को प्रशिक्षण का अवसर देने की बात कही गई है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों को शिक्षा, रोजगार एवं डिजिटल ज्ञान के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें :  Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान

 

Jagadambika Paul : चुनाव आयोग का दायित्व है चुनाव निष्पक्ष हो, 5 बार कांग्रेस-UPA की सरकार में हो चुका है SIR…!
दुर्ग-भिलाई, रायपुर-बिलासपुर में इंकम टेक्स रेड, सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के कमीशन एजेंट्स के घर-दफ्तर में कार्रवाई जारी, 200 से अधिक अफसर कर रहे जांच
देर रात भिलाई में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो युवकों पर चाकू से हमला, 4 गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की ठोकर से स्कूटी समेत गिरा रायपुर का युवक, हाईवा ने रौंदा, मौत
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?