CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women’s World Cup 2025 : भारत की बेटियों ने ODI में पाकिस्तान को लगातार 12वीं बार हराया, टेबल टापर बनीं

Women’s World Cup 2025 : भारत की बेटियों ने ODI में पाकिस्तान को लगातार 12वीं बार हराया, टेबल टापर बनीं

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Women's World Cup 2025
Women's World Cup 2025

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women’s World Cup 2025) के मैच नंबर-6 में रविवार (5 अक्टूबर) को भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हुआ। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 88 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

Contents
  • Women’s World Cup 2025 कप्तान फातिमा ने केवल 2 रन बनाए
  • Women’s World Cup 2025 डायना बेग ने 4 विकेट लिए

पाकिस्तान को जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 43 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने तीन विकेट चटकाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने भी गेंदबाजी से अहम योगदान दिया।

India lead the #CWC25 points table following a comprehensive win against Pakistan 👌#INDvPAK 📝: https://t.co/eCML5mnd2B pic.twitter.com/gZ7gBQkGVk

— ICC (@ICC) October 5, 2025

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान पर वूमेन्स वनडे में लगातार 12वीं जीत दर्ज की है। अब तक पाकिस्तान भारत को एक भी वनडे मैच में मात नहीं दे पाया है। मौजूदा वर्ल्ड कप (Women’s World Cup 2025) में भारत की यह लगातार दूसरी जीत रही, जिससे टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। अपने पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को डीएलएस नियम से 59 रनों से हराया था। अब भारतीय टीम 9 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी।

Women’s World Cup 2025 कप्तान फातिमा ने केवल 2 रन बनाए

टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। उसने 6 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। मुनीबा अली रन आउट हुईं और इसके बाद आलिया रियाज और सदफ शमास भी जल्दी ही आउट हो गईं। 26 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद सिदरा अमीन और नतालिया परवेज ने चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। लेकिन क्रांति गौड़ ने नतालिया को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। कप्तान फातिमा सना भी केवल 2 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बनीं।

सिदरा अमीन ने पाकिस्तान की ओर से सबसे अच्छी पारी खेली। उन्होंने 106 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था। यह भारत के खिलाफ पाकिस्तान की किसी महिला बल्लेबाज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। लेकिन उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म हो गईं और पूरी टीम सस्ते में सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम (Women’s World Cup 2025) ने जीत पर अपनी पकड़ मजबूत रखी।

भारत की पारी की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 247 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने 48 रनों की साझेदारी की। स्मृति 23 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि प्रतीका 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और 19 रन पर आउट हो गईं।

Women’s World Cup 2025 डायना बेग ने 4 विकेट लिए

इसके बाद हरलीन देयोल और जेमिमा रोड्रिग्स ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हरलीन ने 46 रन बनाए, जबकि जेमिमा ने 32 रनों की पारी खेली। अंत में दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा की उपयोगी पारियों ने टीम को संभाला। आखिरी ओवरों में ऋषा घोष ने मात्र 20 गेंदों पर नाबाद 35 रन ठोक दिए। पाकिस्तान की ओर से डायना बेग ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

https://chat.whatsapp.com/BHtDxcUPa2p6ATl8qrPbiO?mode=ac_t

Ajit Agarkar BCCI : अगरकर की छुट्टी या एक्सटेंशन! BCCI की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला
जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास?…
PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं
“उम्मीदों के बोझ का नहीं करना चाहता सामना” 🔵‌ विराट और रोहित से तुलना पर यशस्वी ने दिया जवाब 🟣 पढ़िए शुभमन का क्या है मानना
IPL Rain : रायपुर में बड़े मुकाबले से पहले मौसम ने बढ़ाई हलचल, बारिश ने दर्शकों को किया परेशान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?