CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा सदस्यता अभियान में युवा विधायक रिकेश दुर्ग जिले में Top, छत्तीसगढ़ में फिलहाल दूसरे स्थान पर, बधाइयों का लगा तांता

भाजपा सदस्यता अभियान में युवा विधायक रिकेश दुर्ग जिले में Top, छत्तीसगढ़ में फिलहाल दूसरे स्थान पर, बधाइयों का लगा तांता

By Newsdesk Admin
21/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन दुर्ग जिले में पहले और छत्तीसगढ़ में दूसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें कि युवा विधायक रिकेश सेन द्वारा सेल्फ अब तक 11 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी में दुर्ग जिले का शीर्षस्थ रेकार्ड है जिसके लिए आज शाम पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने श्री सेन को बधाई दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला में पूर्व में केवल 68 हजार सक्रिय सदस्य थे। इस बार 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो कर 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। भिलाई जिला संगठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भिलाई जिला में कुल 622 बूथ हैं, इस आधार पर लगभग 1 लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला है जबकि इन्हीं बूथों पर भिलाई संगठन सवा लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त विधायकों को 10 हजार सदस्य बनाने और सांसद के लिए हम लक्ष्य 20 हजार का है।

गौरतलब हो कि भाजपा भिलाई में कुल 622 बूथ में से जो बूथ सी ग्रेड के हैं उनका ग्रेड सदस्यता के माध्यम से उंचा उठाने की भी जिम्मेदारी संगठन के नेताओं पर है। भिलाई जिला के 8 मंडलों में विधायक रिकेश सेन का प्रयास कार्यक्रम भी जोरों पर है। श्री सेन सभी मंडलों में लगातार बैठक लेकर सूचीबद्ध सी ग्रेड के बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बना ग्रेड अपग्रेड करने पर भी जोर दे रहे हैं। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर अभूतपूर्व उर्जा का संचार बैठकों के माध्यम से हुआ है परिणामस्वरूप हमारे सी ग्रेड के बूथ, शक्ति केंद्र और मतदान केंद्रों पर कड़ी मेहनत कार्यकर्ता साथी कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि सी ग्रेड के सभी बूथ लगातार सदस्यता अभियान से मजबूती की ओर बढ़ चले हैं। श्री सेन ने बताया कि उन्हें 10 हजार सदस्य का लक्ष्य मिला था जिसे पार करते हुए वो 11 हजार से भी अधिक सदस्य बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भिलाई का हर कार्यकर्ता इस बार सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करेगा ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ स्तर पर अब तक सर्वाधिक सदस्य वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर बना चुके हैं उनसे ठीक पीछे दूसरे स्थान पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। दोनों विधायकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संगठन और भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेता इनको बधाई देकर उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

GPM District Administrative Transfer : दो एसडीएम और तहसीलदारों को तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Holi Safety Crackdown: होली पर सख्ती, 300 डरावने मुखौटे जब्त; बाजारों में रंगों की रौनक बरकरार
Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा शुरू, 14 एजेंडों पर घमासान के आसार; इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और म्युनिसिपल बांड जैसे बड़े प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Naxalgarh Development : कभी था नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़
BEO Suspended : युक्तियुक्तकरण में लापरवाही, विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट
Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट

राहुल गांधी बस्तर दौरा (Rahul Gandhi Bastar Visit)…

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?