CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lady head constable slaps woman : पैसे के विवाद से जुड़ा मामला

Lady head constable slaps woman : पैसे के विवाद से जुड़ा मामला

By Newsdesk Admin
29/04/2026
Share

सीजी भास्कर 29 अप्रैल I दुर्ग जिले में लेडी हेड कॉन्स्टेबल द्वारा एक महिला को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इसके बाद दोनों के बीच बाल खींचकर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल ने महिला की मां को भी लात मारी। (Lady head constable slaps woman)

Contents
  • सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना : Lady head constable slaps woman
  • पुलिस पर उल्टा कार्रवाई का आरोप
  • एडवांस राशि को लेकर शुरू हुआ विवाद
  • कॉन्स्टेबल पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप :Lady head constable slaps woman
  • ऑपरेशन वाली जगह पर मारी लात, कपड़े फाड़ने का आरोप
  • मोबाइल तोड़ने और परिवार से मारपीट का आरोप
  • SSP से शिकायत, कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला ज्वेलरी शॉप में पैसे के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना : Lady head constable slaps woman

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता जया गाड़े अपनी एडवांस राशि वापस लेने सहेली ज्वेलर्स पहुंची थी। आरोप है कि दुकान संचालक ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और पुलिस को बुला लिया। इसके बाद संचालक और महिला के बीच विवाद बढ़ गया, जो आगे चलकर झगड़े में बदल गया।

पुलिस पर उल्टा कार्रवाई का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने कार्रवाई करने के बजाय उसके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ थाने के अंदर भी मारपीट की। इस पूरे मामले में पीड़िता ने एसएसपी विजय अग्रवाल से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एडवांस राशि को लेकर शुरू हुआ विवाद

दरअसल, जया गाड़े ने 15 अप्रैल को सहेली ज्वेलर्स में गहने बनवाने का ऑर्डर दिया था। 19 अप्रैल को वह अपनी मां के साथ दुकान पहुंची और ऑर्डर कैंसिल कर दिया। इसके बाद उसने एडवांस के तौर पर दिए गए 50 हजार रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोप है कि संचालक ने पैसे देने से मना कर दिया और पुलिस बुला ली।

कॉन्स्टेबल पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप :Lady head constable slaps woman

विवाद के दौरान महिला और स्टाफ के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि लेडी हेड कॉन्स्टेबल लता सुमन साहू ने स्थिति समझने के बजाय गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। उसके अनुसार, कॉन्स्टेबल ने सबके सामने थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर घसीटा।

ऑपरेशन वाली जगह पर मारी लात, कपड़े फाड़ने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि उसके पेट का ऑपरेशन हो चुका है, इसके बावजूद उसी जगह पर लात मारी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके कपड़े फाड़ दिए गए। जब उसकी मां ने बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और लात मारी गई। (Lady head constable slaps woman)

मोबाइल तोड़ने और परिवार से मारपीट का आरोप

महिला का कहना है कि उसका आईफोन कई बार जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह खराब हो गया। साथ ही उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके परिवार के साथ भी मारपीट की और उल्टा उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

SSP से शिकायत, कार्रवाई की मांग

पीड़िता का कहना है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई और कस्टडी में उसे पानी तक नहीं दिया गया। उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (Lady head constable slaps woman)

अवैध कब्जे से अपनी जमीन और मकान को बचाने यह करें उपाय, पढ़िए फंसी जमीन कब्जा मुक्त कराने आपके पास कौन से हैं लीगल उपाय
महापौर सीट आरक्षण – भिलाई दुर्ग में OBC, 5 सीटें महिला महापौर, रायगढ़ अनारक्षित, रिसाली SC, अंबिकापुर ST के लिए आरक्षित
ससुराल से रात में घर लौट रहे युवक की बाईक के सामने अड़ाई बोलेरो, कैश मोबाइल और बाईक की चाभी ले निकल भागे लुटेरे भिलाई का युवक हुआ शिकार
सैक्स रैकेट में 9 महिला और 2 पुरुष गिरफ्तार, शहर में घूम कर सार्वजनिक जगहों पर तलाशते थे ग्राहक, चिन्हित संदिग्ध जगहों पर पुलिस ने दबिश दे युवकों को खदेड़ा
CBSE का बड़ा बदलाव: अब 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की होगी डिजिटल जांच, 28 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?