CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tantrik Online Fraud Case : भूत-प्रेत का डर दिखाकर छात्रा से ठगी, तांत्रिक को 3 साल की जेल

Tantrik Online Fraud Case : भूत-प्रेत का डर दिखाकर छात्रा से ठगी, तांत्रिक को 3 साल की जेल

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Tantrik Online Fraud Case
Tantrik Online Fraud Case

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अंधविश्वास फैलाने वाले और धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। भूत-प्रेत का साया दूर करने और पूजा-पाठ के नाम पर एक कॉलेज छात्रा से ऑनलाइन ठगी करने वाले मध्य प्रदेश के शातिर आरोपी जयप्रकाश मिश्रा को न्यायालय ने जेल की सजा सुनाई है। इस पूरे मामले में विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक ओंकार सिंह राजपूत द्वारा प्रस्तुत किए गए पुख्ता वैज्ञानिक और दस्तावेजी साक्ष्य आरोपी को सजा दिलाने में मील का पत्थर साबित हुए। यह पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। (Tantrik Online Fraud Case)

Contents
  • ​क्या था अंधविश्वास और ठगी का यह मामला : Tantrik Online Fraud Case
  • प्रधान आरक्षक ओंकार राजपूत की मजबूत विवेचना
  • ​माननीय न्यायालय का कड़ा फैसला और सजा : Tantrik Online Fraud Case

​क्या था अंधविश्वास और ठगी का यह मामला : Tantrik Online Fraud Case

प्रार्थी छात्रा (बीएससी थर्ड सेमेस्टर) निवासी सिमगा को आरोपी जयप्रकाश मिश्रा (44) ने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल किया और खुद को तांत्रिक बताते हुए पीड़िता को डराया कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है और यदि पूजा-पाठ नहीं कराया गया तो अनहोनी हो जाएगी। आरोपी ने अंधविश्वास का झांसा देकर अलग-अलग समय में पीड़िता से अपने क्यूआर कोड पर कुल 18,600/- की धोखाधड़ी कर ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 490/2025 दर्ज कर मामला जांच में लिया गया था।

Tantrik Online Fraud Case
Tantrik Online Fraud Case

प्रधान आरक्षक ओंकार राजपूत की मजबूत विवेचना

​केस डायरी मिलते ही विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक ओंकार सिंह राजपूत ने अत्यंत सूझबूझ और वैज्ञानिक पद्धति से जांच शुरू की। उन्होंने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए और घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार किया। आरोपी को सजा की दहलीज तक पहुंचाने के लिए प्रधान आरक्षक राजपूत ने बैंक ऑफ बड़ौदा, सिमगा से संपर्क कर पीड़िता के बैंक खाते का पूरा स्टेटमेंट और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। ​इन अकाट्य सबूतों के आधार पर उन्होंने आरोपी को मध्य प्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय के समक्ष एक बेहद मजबूत अभियोग पत्र (चार्जशीट) पेश की। उनके द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों की मजबूती का ही परिणाम था कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ संदेह से परे अपराध साबित करने में पूरी तरह सफल रहा।

​माननीय न्यायालय का कड़ा फैसला और सजा : Tantrik Online Fraud Case

​मामले की गंभीरता और पुख्ता गवाहों को दृष्टिगत रखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिमगा, योगिता जांगड़े की अदालत ने आरोपी जयप्रकाश मिश्रा को दोषी करार देते हुए दिनांक 9 जुलाई को आदेश पारित कर निम्नलिखित सजा सुनाई है-

 

​धारा 318(4) BNS के तहत: 02 वर्ष का कारावास एवं ₹300/- का अर्थदंड (जुर्माना न पटाने पर 1 माह का अतिरिक्त कारावास)।

​धारा 319(2) BNS के तहत: 01 वर्ष का कारावास एवं ₹200/- का अर्थदंड (जुर्माना न पटाने पर 1 माह का अतिरिक्त कारावास)।

यह दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अंधविश्वास के नाम पर ठगी करने वाले इस अंतर्राज्यीय ठग को सजा दिलाने में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी मनीष कुमार केशर तथा थाना सिमगा के प्रधान आरक्षक ओंकार सिंह राजपूत की अत्यंत सराहनीय एवं उत्कृष्ट भूमिका रही है, जिनकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।

Chhattisgarh High Court Naxal Verdict : स्वतंत्र गवाह जरूरी नहीं, पुलिस की विश्वसनीय गवाही भी सजा के लिए पर्याप्त
भिलाई के व्यवसायी से ठगी, 10 हजार में खरीदी पेन ड्राइव, सभी में अंदर स्टोरेज चिप ही नहीं, प्लानिंग के साथ दो युवकों ने पहनाई टोपी
भिलाई के कैम्प में गुलाबी ठंड के बीच स्ट्रीट लाईट के नीचे सजी थी जुआ की महफ़िल, पहुंच गई वैशाली नगर पुलिस, दौड़ा कर पकड़ा 6 जुआरी
Sex Racket Gwalior Raid : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Fish loot on the road : पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरी मछलियां, राहगीर लूटकर भागे, ड्राइवर को चोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?