CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Simga-Balodabazar Road : गड्ढों में तब्दील सिमगा-बलौदाबाजार सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम

Simga-Balodabazar Road : गड्ढों में तब्दील सिमगा-बलौदाबाजार सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share
Simga-Balodabazar Road
Simga-Balodabazar Road

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : सिमगा से बलौदाबाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क (Simga-Balodabazar Road) की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढों से सड़क खतरनाक हो चुकी है, जिससे हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी ने प्रशासन को तीन दिन के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय में काम शुरू नहीं होने पर क्षेत्रवासियों के साथ महाआंदोलन किया जाएगा।

Contents
  • बलौदाबाजार जिले में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • ये भी पढ़ें : Vaishali Nagar Illegal Plotting : विस में गूंजा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा, विधायक रिकेश सेन ने सरकार से मांगा जवाब
  • एक साल पहले टेंडर, फिर भी शुरू नहीं हुआ काम
  • ये भी पढ़ें : NH-45 Road Crack : 510 करोड़ की रतनपुर-पेंड्रा सड़क पहली बारिश में उखड़ी
  • भारी वाहनों से और बिगड़ी सड़क की हालत
  • ये भी पढ़ें : Team India ODI Plan : वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया का बड़ा प्लान
  • पहले भी उठ चुका है मामला
  • ये भी पढ़ें : IND vs ENG 1st ODI : एजबेस्टन में आज खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला
  • दुर्घटना हुई तो प्रशासन होगा जिम्मेदार

बलौदाबाजार जिले में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बलौदाबाजार जिले के सिमगा-सुहेला क्षेत्र में सिमगा-बलौदाबाजार सड़क (Simga-Balodabazar Road) की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोहेला के नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें : Vaishali Nagar Illegal Plotting : विस में गूंजा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा, विधायक रिकेश सेन ने सरकार से मांगा जवाब

एक साल पहले टेंडर, फिर भी शुरू नहीं हुआ काम

पार्टी नेताओं का कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए लगभग एक वर्ष पहले टेंडर जारी किया जा चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इसके चलते सड़क पूरी तरह गड्ढों में बदल गई है और दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहन चालकों को रोज जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : NH-45 Road Crack : 510 करोड़ की रतनपुर-पेंड्रा सड़क पहली बारिश में उखड़ी

भारी वाहनों से और बिगड़ी सड़क की हालत

इस मार्ग से श्री सीमेंट, न्यूको सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट के औद्योगिक क्षेत्रों के भारी एवं ओवरलोड वाहनों का लगातार आवागमन होता है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने और भारी वाहनों के दबाव के कारण सिमगा-बलौदाबाजार सड़क (Simga-Balodabazar Road) की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। इससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : Team India ODI Plan : वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया का बड़ा प्लान

पहले भी उठ चुका है मामला

इस सड़क की जर्जर हालत का मुद्दा छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी उठा चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों और जनप्रतिनिधियों की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG 1st ODI : एजबेस्टन में आज खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला

दुर्घटना हुई तो प्रशासन होगा जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत शुरू नहीं कराई गई और कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

CG : रजत जयंती समारोह के अंतर्गत स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
President Murmu Tribal Empowerment : राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ और जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति को सराहा
BJP Morcha Appointments : अल्पसंख्यक, SC और युवा मोर्चा में नई टीम, संगठन को मिली ताज़ा धार
Raigarh News  : सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही वाहन जब्त
65 लाख की स्कूल बिल्डिंग बन गई खंडहर: सरपंच पति घर ले गया खिड़की-दरवाजे, टाइल्स; प्रिंसिपल सस्पेंड, पर FIR नहीं!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा (Chhattisgarh Higher Education) अब…

Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी
Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश…

Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण
Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव राष्ट्रीय खेल दिवस पर 82…

Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

राजनांदगांव के निर्माणाधीन अंडरब्रिज (Rajnandgaon Underbridge) में पानी…

Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम
Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?