CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

भिलाई में शराब पीने के लिए रुपये मांगने का विरोध करना एक युवक को भारी (Bhilai Crime) पड़ गया। मेडिकल सामग्री की डिलीवरी कर रहे वाहन चालक

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। भिलाई में शराब पीने के लिए रुपये मांगने का विरोध करना एक युवक को भारी (Bhilai Crime) पड़ गया। मेडिकल सामग्री की डिलीवरी कर रहे वाहन चालक और उसके हेल्पर को बीच सड़क पर रोककर बदमाशों ने पहले गाली गलौज की और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।

Contents
      • यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : भिलाई में नाश्ता दुकान संचालक पर जानलेवा हमला
  • रास्ता रोककर मांगे शराब पीने के लिए रुपये Bhilai Crime
  • धारदार हथियार से किया हमला
      • खबरें और भीं हैं :  Chhattisgarh Jail : प्रदेश की जेलों में बढ़ीं कैदियों की मौतें, पांच साल में 375 मौतों का आंकड़ा, कई मामलों की जांच अब भी अधूरी
  • पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी Bhilai Crime
      • यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : मुंबई में बैठा बेटा करता रहा भरोसा, भिलाई में बुजुर्ग माता-पिता के पीठ पीछे रचती रही धोखाधड़ी का खेल
  • न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

 

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक अपचारी बालक शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : भिलाई में नाश्ता दुकान संचालक पर जानलेवा हमला

रास्ता रोककर मांगे शराब पीने के लिए रुपये Bhilai Crime

पुलिस के अनुसार घटना 14 जुलाई की शाम करीब छह बजे की है। प्रार्थी अपने टाटा एस वाहन से मेडिकल सामग्री की डिलीवरी करने निकला था। मौर्या टॉकीज के पास बंधन बैंक के सामने वाहन खड़ा कर वह अपने हेल्पर दीपक मंडावी के साथ सामान उतार रहा था। इसी दौरान एक अपचारी बालक और दो युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। जब चालक और हेल्पर ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया।

धारदार हथियार से किया हमला

विवाद बढ़ने पर आरोप है कि अपचारी बालक ने अपने पास रखे धारदार हथियार से हेल्पर दीपक मंडावी के बाएं हाथ की कोहनी पर कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

खबरें और भीं हैं :  Chhattisgarh Jail : प्रदेश की जेलों में बढ़ीं कैदियों की मौतें, पांच साल में 375 मौतों का आंकड़ा, कई मामलों की जांच अब भी अधूरी

 

Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी Bhilai Crime

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मौके से एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया, जबकि फरार हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश सागर (20) और हरप्रीत सिंह उर्फ वंश (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : मुंबई में बैठा बेटा करता रहा भरोसा, भिलाई में बुजुर्ग माता-पिता के पीठ पीछे रचती रही धोखाधड़ी का खेल

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज (Bhilai Crime) किया है। दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अपचारी बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं : भिलाई में निर्माणाधीन “अटल स्मारक” का सरिया काट ले गए चोर, निगम ठेकेदार पहुंचा थाना, जांच में जुटी सुपेला पुलिस

All India Railway Archery Championship Raipur : रायपुर में शुरू होगी 5वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता, देशभर के 12 जोन के तीरंदाज होंगे शामिल
Train Theft : समता एक्सप्रेस में महिला का हैंडबैग गायब, 9 लाख के जेवर-नकदी चोरी
Baloda Bazar Agriculture : अनियमितता बरतने वाले दो कृषि केंद्रों को नोटिस, खाद-बीज की बिक्री में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त
Indravati Bridge Project Bijapur : इंद्रावती नदी पर 930 मीटर लंबे महासेतु का दोबारा टेंडर; बीजापुर से महाराष्ट्र की राह होगी आसान
CM in action mode at midnight : मंत्रियों की आपात बैठक में ढाई साल के कामकाज की समीक्षा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Archery Competition
Archery Competition : मुंगेली के दूजे लाल का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान

पीएमश्री बी.आर. साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के…

Sihawa Sheetla Shakti Peeth
Sihawa Sheetla Shakti Peeth : सिहावा के शीतला शक्ति पीठ में छप्पनभोग, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर सिहावा स्थित…

Ranitarai Police
Ranitarai Police : शराब तस्कर दबोचा, कॉलेज के पीछे पुलिया के पास कर रहा था ग्राहकों का इंतजार

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा…

Shivnath River
Shivnath River : शिवनाथ नदी के बेसिन डैम में नहाने उतरा किशोर गहरे पानी में डूबा

के दौरान गहरे पानी में चले जाने से…

RRB NTPC 2026
RRB NTPC 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?