CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग

Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Raipur Minor Drivers
Raipur Minor Drivers

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। रायपुर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के बढ़ते मामलों को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्ती शुरू कर दी है। शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर की गई जांच के दौरान 61 नाबालिग छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इसके बाद सभी छात्रों के अभिभावकों को यातायात मुख्यालय बुलाकर काउंसलिंग की गई और भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं देने की हिदायत दी गई। (Raipur Minor Drivers)

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात शाखा द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के बाहर इस तरह की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें : School Bus : स्कूल बसों पर चला प्रशासन का डंडा, जांच में मिली बड़ी लापरवाही, नाबालिग वाहन चालकों पर भी कार्रवाई

Raipur Minor Drivers
Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती

 

काउंसलिंग के दौरान अभिभावकों को सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े वीडियो और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कम उम्र में वाहन चलाने के जोखिमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान (Raipur Minor Drivers) का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकना है।

यह भी पढ़ें : Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

यातायात पुलिस ने अभिभावकों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199ए के प्रावधानों की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग को वाहन चलाने देना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक या अभिभावक पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना, तीन वर्ष तक की सजा और नाबालिग के 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद भी निर्धारित अवधि तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किए जाने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें : Black Spot : सड़क हादसों को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश छात्रों की यह पहली गलती थी। इसलिए उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। साथ ही अभिभावकों से अपील (Raipur Minor Drivers) की गई कि सुविधा के लिए बच्चों को दोपहिया वाहन न दें और स्कूल आने-जाने के लिए स्कूल बस या अन्य सुरक्षित परिवहन व्यवस्था का ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai Statement : सड़क पर सतर्कता ही जीवन की सुरक्षा, जागरूकता से घटेंगी दुर्घटनाएं : मुख्यमंत्री साय

यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यदि भविष्य में नाबालिग वाहन चलाते पाए गए तो संबंधित वाहन मालिक और अभिभावकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी हैं : Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में 53 आरक्षकों को मिला प्रमोशन, देखिए सूची…
Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना
Raipur Assault Case Pregnant Woman: कुत्ते की देखभाल को लेकर विवाद, गर्भवती महिला से कथित मारपीट पर केस दर्ज
Durg Minor Gangrape: सरकारी गाड़ियों के दुरुपयोग से रेस्ट हाउस तक फैला अपराध का नेटवर्क, जांच में अहम सुराग
Wildlife Poaching in Chhattisgarh : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चीतल मांस सहित दो शिकारी गिरफ्तार, एक फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?