CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Bilaspur Illegal Timber Transport 
Bilaspur Illegal Timber Transport 

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। बिलासपुर जिले में वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी से लदी एक महिंद्रा पिकअप और उसके साथ चल रही एक बाइक जब्त की है। कार्रवाई कोटा परियोजना मंडल के भैंसाझार परिक्षेत्र के कलमीटार बीट स्थित जोगीपुर-रतनपुर मार्ग पर रात्रिकालीन गश्त के दौरान की गई। पिकअप से सागौन के 11 लठ्ठे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 50 से 60 हजार रुपये बताई गई है। (Bilaspur Illegal Timber Transport)

वन विभाग के अनुसार, जांच के दौरान वाहन में सागौन की लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, बिल या रसीद प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इसके बाद लकड़ी, पिकअप वाहन और तस्करी में सहयोग के लिए उपयोग की जा रही बाइक को जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : Teak Smuggling Action : कांकेर में सागौन तस्करी पर वन विभाग का बड़ा प्रहार, दो ठिकानों से भारी खेप जब्त 

Bilaspur Illegal Timber Transport 
Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

वन कर्मियों की मिलीभगत के आरोप : Bilaspur Illegal Timber Transport

मामले में नीलकुमार घृतलहरे, ललित साहू, लालसिंह और दुर्गेश पाली के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। सभी जब्त सामग्री को वन विभाग की अभिरक्षा में रखा गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

वन विभाग का कहना है कि कोटा क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से सागौन समेत इमारती लकड़ियों की अवैध कटाई और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। तस्कर पहले जंगलों में पेड़ों की कटाई कर लकड़ी छिपा देते हैं और बाद में मौका मिलने पर उसे वाहनों के जरिए अन्य स्थानों तक पहुंचाते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Illegal Teak Smuggling : दंतेवाड़ा में सागौन तस्करी पर बड़ा वार, वन विभाग ने दो ठिकानों से 175 नग चिरान किया जब्त

 

स्थानीय स्तर पर वन क्षेत्र में अवैध कटाई को लेकर वन कर्मियों की मिलीभगत के आरोप भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं। विभाग का कहना है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी तथा अवैध कटाई और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Raid in Van Karmi House : वन के कर्मचारी के घर छापा, बेशकीमती सागौन चिरान जब्त

 

ख़बरें और भी हैं : बिलासपुर: सेमरिया में खुलेआम तस्करी, वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला!

Bastar MLA Wife Attacked : बस्तर में सनसनी, विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, ICU में हालत नाज़ुक
Stray Cattle Problem: जगदलपुर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का डेरा, बढ़ रहा हादसों का खतरा
Witchcraft Suspicion Murder: जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत परिवार के चार लोग गिरफ्तार
Gariaband Collector Meeting : लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, बिना अनुमति बैठक से गायब मंडी सचिव को नोटिस
Bilaspur Drunk Driving Case: शराबी युवक का उत्पात, ‘पुलिस’ लिखी कार से लोगों को कुचलने की कोशिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case : हत्याकांड में 11 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, खत्म हुआ धरना

Bilaspur Murder Case : पुलिस ने एक आरोपी…

Dhamtari Congress Protest
Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Dhamtari Congress Protest :कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री…

Udanti Tiger Reserve 
Udanti Tiger Reserve : 20 एकड़ वनभूमि पर अवैध खेती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Udanti Tiger Reserve : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक…

Bilaspur Illegal Timber Transport 
Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur Illegal Timber Transport : स्थानीय स्तर पर…

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?