CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक के बाद गठबंधन के नेताओं के राजघाट जाने की भी संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए हैं। (INDIA Alliance Meeting)

Contents
  • देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर गंभीर चिंता : INDIA Alliance Meeting
  • विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगा

बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी के आवास पहुंचीं। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा और कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत कई विपक्षी नेता भी बैठक में शामिल होने पहुंचे।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh PCC President : PCC अध्यक्ष की दौड़ तेज, दिल्ली में डेरा डाले कांग्रेस के आदिवासी नेता

देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर गंभीर चिंता : INDIA Alliance Meeting

सूत्रों के अनुसार बैठक के बाद सभी नेता एक साथ बसों के जरिए राजघाट जा सकते हैं। राहुल गांधी के आवास के आसपास वाहनों की विशेष व्यवस्था की गई है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।

बैठक में शामिल होने पहुंचे मनोज झा ने कहा कि जंतर-मंतर और विभिन्न राज्यों में जो घटनाएं हो रही हैं, वे युवाओं की बढ़ती बेचैनी को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विपक्ष अपनी रणनीति सार्वजनिक करेगा और देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर गंभीर चिंता है।

यह भी पढ़ें : INDIA Alliance Meeting : कांग्रेस से नाराज CPI (M) का बड़ा फैसला, मतभेदों के बावजूद बैठक में होगी शामिल

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

 

विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगा

वहीं कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि विपक्ष अपनी रणनीति पहले से सार्वजनिक नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा एजेंसियां पहले से सक्रिय हैं, लेकिन विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

नीट पेपर लीक को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों और राजधानी में बढ़े सुरक्षा इंतजामों के बीच INDIA गठबंधन की यह बैठक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभी की नजर अब बैठक के बाद विपक्ष की अगली रणनीति और संभावित कार्यक्रम पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें और दफ्तर बंद रखने के निर्देश

ख़बरें और भी हैं :सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर तेज हुआ आंदोलन, अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे

Farmers Grievance Portal : शिकायतों और समस्याओं का समय पर समाधान के लिए किसानों के लिए खुलेगा पोर्टल
शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें! बांग्लादेश की इस अदालत ने जारी किया एक और गिरफ्तारी वारंट
Sand Transportation Regulation : अवैध रेत खनन पर शासन का शिकंजा, खनिज सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
Iran War Oil Prices : तेल कंपनियों की बंपर कमाई: 6 कंपनियों ने कमाए 81 अरब डॉलर
21 दिनों में 11 बार ट्रंप ने लिया सीजफायर का क्रेडिट… कांग्रेस बोली- पीएम मोदी चुप क्यों हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?