सीजी भास्कर, 25 जुलाई। सूरजपुर जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Surajpur Murder Case)
घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गोंदा गांव निवासी हरिनंदन राजवाड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और घायल अवस्था में केवरा गांव के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज : Surajpur Murder Case
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ख़बरें और भी हैं :Gevra Coal Mine : गेवरा कोल माइंस में कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल



