सीजी भास्कर, 25 जुलाई। बिलासपुर नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिलासपुर में छात्र संगठनों ने विजय रैली निकालकर इसे आंदोलन की पहली बड़ी जीत बताया। छात्रों और युवाओं ने शहर में मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि उनकी लड़ाई केवल एक इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने की है। (Bilaspur Student Protest)
रैली के दौरान छात्रों ने “जय भीम”, “एनटीए रद्द करो” और “छात्र एकता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी शहर की सड़कों पर मार्च करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते रहे।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
जंतर-मंतर की कार्रवाई पर जताया विरोध : Bilaspur Student Protest
प्रदर्शन में शामिल छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।
यह भी पढ़ें : Guest Teachers Protest : अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र, इच्छामृत्यु की लगाई गुहार

केस वापस लेने और रिहाई की मांग
छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा छात्रों पर दर्ज मामलों की निंदा करते हुए सभी मुकदमे तत्काल वापस लेने और गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है।
आंदोलन जारी रखने का ऐलान : Bilaspur Student Protest
छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आंदोलन की पहली सफलता जरूर है, लेकिन उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा ।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल
छात्र नेता बोले- अब अगले कदम पर नजर
छात्र नेता सूरज साहू ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छात्र आंदोलन एक नए चरण में पहुंच गया है। अब पूरे देश की नजर सरकार के अगले कदम और छात्रों की आगामी रणनीति पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Congress Protest : राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में PM का पुतला फूंका


