CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Doctor Arrested : नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Durg Doctor Arrested : नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
Durg Doctor Arrested
Durg Doctor Arrested

सीजी भास्कर, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र से कथित अश्लील हरकत के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी द्वारा संचालित एडॉप्शन सेंटर की जांच और उसका पंजीयन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। (Durg Doctor Arrested)

Contents
  • छात्र से कथित अश्लील हरकत का मामला : Durg Doctor Arrested
  • आरोपी डॉक्टर का पंजीयन निरस्त करने के निर्देश
  • प्रशासन ने एडॉप्शन सेंटर पर भी कसा शिकंजा : Durg Doctor Arrested

यह भी पढ़ें : Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास

छात्र से कथित अश्लील हरकत का मामला : Durg Doctor Arrested

पुलिस के अनुसार, घटना 24 जुलाई की है। 10वीं कक्षा का छात्र अपने दोस्त का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बोरसी स्थित एक एडॉप्शन सेंटर पहुंचा था। आरोप है कि मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टर ने छात्र के साथ अनुचित व्यवहार किया। छात्र वहां से घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोपी डॉक्टर आयुर्वेद चिकित्सा में स्नातक (बीएएमएस) है और अपनी पत्नी के साथ मिलकर बोरसी स्थित सेवा भारती मातृ छाया एडॉप्शन सेंटर का संचालन करता है। उसकी पत्नी भी चिकित्सक हैं और संविदा पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें :Mungeli News : करंट से मौत पर कलेक्टर सख्त, डॉक्टर की गैरहाजिरी पर सीएमएचओ-बीएमओ को नोटिस

Durg Doctor Arrested
Durg Doctor Arrested : नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

 

आरोपी डॉक्टर का पंजीयन निरस्त करने के निर्देश

मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को एडॉप्शन सेंटर की कार्यप्रणाली की विस्तृत जांच करने तथा उसका पंजीयन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर-पुलिसकर्मी समेत 17 गिरफ्तार

प्रशासन ने एडॉप्शन सेंटर पर भी कसा शिकंजा : Durg Doctor Arrested

पुलिस ने बताया कि जांच केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी। एडॉप्शन सेंटर के संचालन, वहां अपनाई जा रही प्रक्रियाओं और सभी नियमों के पालन की भी गहन जांच की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस एडॉप्शन सेंटर से अब तक 12 से अधिक बच्चों को देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में गोद दिया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्चों से जुड़े संस्थानों में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें :Doctor Practice Rule : छत्तीसगढ़ में बाहरी डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर विवाद, स्वास्थ्य मंत्री बोले- सिर्फ बयानबाजी नहीं, प्रदेश की चिंता भी करें

ख़बरें और भी हैं : 

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा
बिलासपुर में दिखा 10 फीट लंबा अजगर! बस्ती में सांप देखकर दहशत, वार्ड पार्षद ने किया रेस्क्यू ..
RI-PATWARI’S TRANSFER : 9 आरआई और 106 पटवारियों का ट्रांसफर आदेश जारी, जानिए किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग
Surajpur Birthday Murder Case : मामी-भांजा रिश्ते में हत्या, जन्मदिन बना खून का बहाना
Chhattisgarh Rajyotsav 2025: पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया तैयारियों का जायजा, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित 1160 करोड़ रुपये के…

Eucalyptus Plantation
Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने 10 वन मंडलों…

ED-IT Raid
ED-IT Raid : पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पीतल कारोबार…

Bhilai Municipal Corporation 
Bhilai Municipal Corporation : निगम के 2021 के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप

Bhilai Municipal Corporation  :पार्षदों ने पत्र में लिखा…

Double Money Scam
Double Money Scam : 500 करोड़ की डबल मनी ठगी का बड़ा खुलासा, नेताओं-अधिकारियों समेत हजारों निवेशक जाल में फंसे

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में करीब 500…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?