सीजी भास्कर, 26 जुलाई : गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी (Ganja Smuggling ) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 10.961 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 5.48 लाख रुपये मूल्य का गांजा, बोलेरो वाहन और पांच टचस्क्रीन मोबाइल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें : Congress Victory Rally : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाली विजय रैली, जीत को इन्हें दिया श्रेय…
रायपुर से खरीदार गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना फिंगेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजिम महासमुंद छुरा मार्ग पर संदिग्ध बोलेरो वाहन क्रमांक CG18L6718 को रोककर तलाशी ली। वाहन से 2.982 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में दो आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें : ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया
रायपुर के तस्करों तक पहुंची जांच
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा रायपुर निवासी मोहम्मद शकील उर्फ राजा लाइट और मोहम्मद फैजान बख्श को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए दोनों खरीदार तस्करों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में गांजा, बोलेरो वाहन और तीन मोबाइल सहित करीब 8.25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें : Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित
दूसरे मामले में 7.979 किलो गांजा बरामद
इसके अगले दिन 25 जुलाई को थाना फिंगेश्वर पुलिस को ग्राम बोरसी में गांजा बिक्री की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने चैतरा मोड़ के पास एक मकान में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान महेश उर्फ शिवांश जांगड़े और लवीन कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 7.979 किलोग्राम गांजा और दो टचस्क्रीन मोबाइल बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार
कार्रवाई के प्रमुख बिंदु Ganja Smuggling
- कुल 10.961 किलोग्राम गांजा जब्त
- 7 आरोपी गिरफ्तार, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल
- रायपुर से दो खरीदार तस्कर गिरफ्तार
- बोलेरो वाहन और 5 मोबाइल जब्त
- दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
यह भी पढ़ें : Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल



