सीजी भास्कर, 26 जुलाई : नशे के अवैध कारोबार (Drug Action ) के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 35,85,116.51 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। जिले में पहली बार SAFEMA/NDPS Act के तहत की गई इस कार्रवाई को मुंबई स्थित सक्षम प्राधिकारी ने भी मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें : Naxal Violence Relief : नक्सली हिंसा पीड़ित 11 परिवारों को 55 लाख की सहायता
अब अवैध कमाई पर भी प्रहार Drug Action
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को भी जब्त और फ्रीज किया जाएगा।
नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी और थाना सिटी कोतवाली की टीम ने जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा योजनाएं, वाहन और अचल संपत्तियों में किए गए निवेश की जानकारी जुटाई।
यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण कार्यों को सराहा, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात
एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई
जांच के बाद एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 68एफ के तहत संपत्तियों को फ्रीज किया गया और प्रकरण सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPSA, मुंबई के समक्ष प्रस्तुत किए गए। सुनवाई और दस्तावेजों की जांच के बाद सक्षम प्राधिकारी ने पुलिस की कार्रवाई को सही मानते हुए फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि कर दी।
यह भी पढ़ें : Krishak Unnati Yojana : धान बोनस से किसानों को मिली नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ा कृषि मशीनीकरण
आरती रजक की 12.93 लाख की संपत्ति फ्रीज
पहले मामले में आरोपित आरती रजक से जुड़ी बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य वित्तीय निवेश सहित कुल 12,93,636.76 रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई। संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर देने के बाद उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर 23 जुलाई 2026 को सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग आदेश को मंजूरी दे दी।
करण सिंह धुरी परिवार की 22.91 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई
दूसरे मामले में आरोपित करण सिंह धुरी, उसकी पत्नी उषा बाई धुरी और पुत्री जाइका धुरी से संबंधित बैंक खाते, वाहन और अचल संपत्तियों सहित 22,91,479.75 रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई। सुनवाई के दौरान संबंधित पक्ष संपत्तियों के वैध आय स्रोत से जुड़े संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने पुलिस कार्रवाई को बरकरार रखा।
यह भी पढ़ें : Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!
नशे के नेटवर्क को आर्थिक रूप से खत्म करने की तैयारी
धमतरी पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में कुल 35,85,116.51 रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है। जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी और उससे अर्जित अवैध आय से जुड़ी थीं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज हैं और PITNDPS Act के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!
अवैध संपत्तियों की पहचान कर आगे भी होगी कार्रवाई
धमतरी पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर SAFEMA/NDPS Act के तहत फ्रीज करने की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन, संग्रहण या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Double Money Scam : 500 करोड़ की डबल मनी ठगी का बड़ा खुलासा, नेताओं-अधिकारियों समेत हजारों निवेशक जाल में फंसे



