CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhiwandi Building Collapse  : महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत ढही, 9 लोगों की मौत 

Bhiwandi Building Collapse  : महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत ढही, 9 लोगों की मौत 

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Bhiwandi Building Collapse 
Bhiwandi Building Collapse  : महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत ढही, 9 लोगों की मौत 

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : महाराष्ट्र के भिवंडी (Bhiwandi Building Collapse) में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें :  Fake Paneer : छत्तीसगढ़ में फेक पनीर पर बड़ा एक्शन, एनालॉग पनीर की बिक्री होगी बंद

खतरनाक घोषित थी बिल्डिंग 

जानकारी के अनुसार, भिवंडी की जिस इमारत में हादसा हुआ, उसे नगर निगम ने पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। हादसे के समय बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस चार मंजिला इमारत में कुल 48 कमरे थे और हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे।

बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान इमारत की बीम कमजोर हो गई और अचानक उसका एक हिस्सा गिर गया। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई।

यह भी पढ़ें :  Ram Mandir Donation Row : चंदा चोरी मुद्दे पर संसद में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दान पेटी में चढ़ाया चंदा

तेज आवाज के बाद लोगों ने खाली करना शुरू किया था भवन

एक अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9 बजे इमारत से तेज चटकने जैसी आवाजें आने लगी थीं। खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया था। लोग अभी बाहर निकल ही रहे थे कि इमारत की बी विंग अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें :  Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत

NDRF, TDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें जुटीं

इमारत गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए कई एजेंसियों को मौके पर लगाया गया है। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), ठाणे रिस्पॉन्स फोर्स (TDRF) और फायर ब्रिगेड की टीमें मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभी भी मलबे को हटाकर लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल के कैजुअल्टी ऑफिसर डॉ. आकाश शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद तीन घायलों को अस्पताल लाया गया था। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि दोनों पुरुषों के फ्रैक्चर होने की आशंका जताई गई है। घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें :  Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर

कलेक्टर बोले- 25 से 30 परिवारों को पहले ही निकाला गया था

भिवंडी के कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल ने बताया कि इमारत में मरम्मत का काम शुरू किया गया था, लेकिन इसके लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी। सूचना मिलने के बाद रात करीब 10 बजे वार्ड अधिकारी मौके पर पहुंचे और 25 से 30 परिवारों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया था।

उन्होंने बताया कि मरम्मत के दौरान इमारत की बीम कमजोर हो गई थी। इसी दौरान ठेकेदार के दो-तीन मजदूर दोबारा बिल्डिंग के अंदर चले गए और तभी अचानक पूरी इमारत ढह गई।

यह भी पढ़ें :  ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

चलो तुमको मायके छोड़ आऊं…, पति ने बीवी को कार में किया बेहोश, दो महीने की शादी में वफा का दिया ये सिला
रायपुर में जहर देकर बेजुबानों की हत्या….! चंद्रा स्क्वायर मोवा क्षेत्र में दो डॉग्स को जहर देकर मारने की खबर, कड़ी कार्रवाई की उठी मांग
‘मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में अफवाह फैला रहा है, रुक अभी तो मेरा रोजा है, सात बजे जान से खत्म कर दूंगा’, शाम को मिली लाश..
इस लड़की और दलित पंचायत अधिकारी के बीच प्यार 💕 की खूनी कहानी की वारदात आपको रुला देगी….हत्या ने जाति विभाजन और ऑनर किलिंग जैसी सामाजिक बुराइयों को उजागर करती खास रपट
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Saudi Security Alliance
Saudi Security Alliance: 14 देशों के साथ सऊदी अरब का नया सुरक्षा गठबंधन, ओमान-यूएई की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

Saudi Security Alliance के तहत सऊदी अरब ने…

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

Expired Biscuits Dumped
Expired Biscuits Dumped : 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट खुले में फेंके, लोगों ने जताया विरोध

Expired Biscuits Dumped :ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से…

House Theft
House Theft : विधवा महिला के सूने घर में चोरी, धान बिक्री के 28 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर

धमतरी जिले में House Theft का मामला सामने…

BJP Resignation
BJP Resignation: डोंगरगढ़ भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ा साथ

डोंगरगढ़ में BJP Resignation का सिलसिला थमता नजर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?