सीजी भास्कर, 05 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Bachao Padyatra) रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस बुधवार को रायपुर में ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकाल रही है। पार्टी का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और टाउनशिप की समस्याओं को सरकार के सामने प्रमुखता से उठाना है। पदयात्रा के साथ ही शहर में स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन फॉर्म वितरण अभियान भी चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Korba Highway Accident : बिलासपुर-कोरबा हाईवे पर ट्रेलर का कहर, 9 मवेशियों की मौत सवाल
टाटीबंध से कांग्रेस कार्यालय तक निकलेगी पदयात्रा
कार्यक्रम (Bhilai Bachao Padyatra) के तहत सुबह टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के पास कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां से पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना हुई। इसके बाद शंकर नगर स्थित राजीव भवन और गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Durg Illegal Liquor Destroyed : दुर्ग पुलिस ने 45 लाख की अवैध शराब की नष्ट, 112 मामलों का निस्तारण
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस पदयात्रा के जरिए बीएसपी कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और टाउनशिप से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा सरकार का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Police Transfer : बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों के तबादले
स्मार्ट मीटर बदलने के लिए बांटे जाएंगे आवेदन फॉर्म
पदयात्रा (Bhilai Bachao Padyatra) के बाद शाम को शहर के दो वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन फॉर्म वितरण अभियान चलाया जाएगा। मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक-47, श्याम नगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर। भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक-57, अरविंद नगर। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Illegal Teak Wood Seized : घर में छिपाकर रखी थी सागौन की लकड़ी, 15 चिरान और 2 पलंग-पाट जब्त
कार्यकर्ताओं से की अपील Bhilai Bachao Padyatra
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया है। पार्टी ने नागरिकों से भी पदयात्रा और स्मार्ट मीटर आवेदन अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Fertilizer Crisis Gariaband : गरियाबंद में खाद संकट गहराया, ओडिशा से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर किसान



