सीजी भास्कर, 05 अगस्त : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC SI Result 2024) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 4 अगस्त 2026 को रिजल्ट घोषित करते हुए 7301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। भर्ती अभियान के तहत कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले
183 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
CGPSC द्वारा प्रारंभिक लिखित परीक्षा (CGPSC SI Result 2024) का आयोजन 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। आयोग ने निर्धारित नियमों के अनुसार रिक्त पदों के 20 गुना यानी 6820 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित करना था, लेकिन विभिन्न वर्गों में अभ्यर्थियों की उपलब्धता और कटऑफ के आधार पर कुल 7301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें : PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत
24 से 26 अक्टूबर तक होगी मुख्य परीक्षा
आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (CGPSC SI Result 2024) में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी जल्द ही CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Anwar Dhebar Bail : सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ आने पर लगाई रोक
रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं, CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। Subedar, SI Cadre & Platoon Commander Exam-2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Update : छत्तीसगढ़ में सामान्य रहा मानसून, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
आयोग (CGPSC SI Result 2024) ने सफल अभ्यर्थियों से कहा है कि वे मुख्य परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट, ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। जारी परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि और वर्गवार कटऑफ भी प्रकाशित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : POCSO Court : नाबालिग से दरिंदगी पर अदालत का कड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की कठोर कैद



