CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान

Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान

सीजी भास्कर, 05 अगस्त 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में प्रदेशव्यापी ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान (Peepal For People Campaign) की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के नाम पर पीपल का पौधा लगाकर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की। अभियान के तहत करीब 15 एकड़ क्षेत्र में 2500 से अधिक पीपल के पौधे लगाए गए।

यह भी पढ़ें :  Investiture Ceremony : विद्यार्थी परिषद की नई टीम ने ली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा नेतृत्व और अनुशासन का संदेश

प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण की जरूरत नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और पीपल का पेड़ आस्था, आध्यात्मिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पीपल के वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों में शामिल है और जैव विविधता के संरक्षण में भी अहम योगदान देता है।

यह भी पढ़ें :  MNREGA Payment Update  : मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचेगी लंबित मजदूरी राशि, भुगतान जारी

दो वर्षों में लगाए गए 7 करोड़ से अधिक पौधे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2024 से शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। इस अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण को मातृ सम्मान की भावना से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। पिछले दो वर्षों में प्रदेशभर में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  Mahua Success Story : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से बनीं आत्मनिर्भर

पौधों के संरक्षण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, खेत-खलिहान की मेड़, स्कूल, कार्यालय या आसपास की खाली जगहों पर अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया हर पौधा आने वाले समय में स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा।

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें :  Asian Netball Championship 2026 : भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की सोनम शर्मा, हांगकांग में दिखाएंगी दम

जलवायु परिवर्तन से निपटने में वृक्षारोपण अहम

मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती का जिक्र करते हुए कहा कि बढ़ता तापमान, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। ऐसे समय में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें :  Durg Grandmother Murder Case : सगी बहनों का बॉयफ्रेंड 2 साल बाद नागपुर से गिरफ्तार

पीपल फॉर पीपुल अभियान को बताया हरित भविष्य का संकल्प

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि Peepal For People Campaign केवल वृक्षारोपण अभियान नहीं है, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य निर्माण का संकल्प है। भारतीय संस्कृति में पीपल को विशेष स्थान प्राप्त है और वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह पर्यावरण सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें :  Kanker Bear Attack : कांकेर में भालू का खूनी हमला: भाई-बहन समेत 3 की मौत, 2 घायल

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

स्वतंत्रता दिवस पर पौधा लगाने की अपील

मंत्री कश्यप ने बताया कि वन विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में प्रदेशभर में लगभग 7 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के साथ एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, AI मिशन से BEML प्लांट तक कई अहम मंजूरियां

“अविश्वास प्रस्ताव पर गरजे रामविचार नेताम: बोले- यह सबसे कमजोर और दिशाहीन प्रस्ताव, विपक्ष में ही नहीं ह
Durg Drug Peddlers Arrested : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर
Monsoon Arrival : मानसून की रफ्तार हुई तेज, कई राज्यों में बारिश का असर, अब इन इलाकों की बारी
Rare Snake Sighting : खेत के जाल में मिला लाल-नारंगी रंग का दुर्लभ सांप, सिर्फ रात में करता है विचरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC SI Result
CGPSC SI Result : भर्ती परिणाम में अजीब नामों से उठे सवाल, चयन सूची को लेकर सियासत भी हुई तेज

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती…

BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य
BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन के पत्र के बाद एक्शन में SAIL विजिलेंस,  लोहा चोरी मामले में मांगे साक्ष्य

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में कथित स्क्रैप और…

NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन
NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM Recruitment 2026) के तहत…

Millets President Award
Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए गर्व की खबर…

Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी
Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किसान अब पारंपरिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?