CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Swami Atmanand School : स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आखिर भड़का छात्रों का गुस्सा, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Swami Atmanand School : स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आखिर भड़का छात्रों का गुस्सा, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Swami Atmanand School
Swami Atmanand School

सीजी भास्कर, 07 अगस्त :  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके पालकों के बीच इन दिनों नाराजगी बढ़ती (Swami Atmanand School) नजर आ रही है। स्कूल की मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद छात्रों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है।

Contents
  • पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप Swami Atmanand School
  • शौचालय, कंप्यूटर लैब और भवन की स्थिति पर सवाल
  • प्राचार्य और शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप Swami Atmanand School
  • विद्यालय परिसर में गंदगी फैलने का भी आरोप
  • निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

विद्यालय परिसर में एकत्र हुए विद्यार्थियों ने पेयजल, शौचालय, बिजली और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Swami Atmanand School

यह भी पढ़ें :  Handloom Day : आज बुनकरों को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें, राजधानी में होगा राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप Swami Atmanand School

विद्यार्थियों का आरोप है कि विद्यालय का बोर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। बच्चों को पानी पीने के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।

शौचालय, कंप्यूटर लैब और भवन की स्थिति पर सवाल

छात्रों के अनुसार विद्यालय के अधिकांश शौचालय गंदे और जर्जर हैं। कंप्यूटर लैब के कई कंप्यूटर लंबे समय से बंद पड़े हैं। कई कक्षाओं में पंखे खराब हैं और बिजली के बोर्ड उखड़े हुए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं भवन की कई दीवारों में दरारें आने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : Handloom Day : आज बुनकरों को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें, राजधानी में होगा राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

प्राचार्य और शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप Swami Atmanand School

कुछ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि समस्याओं की शिकायत लेकर प्राचार्य पन्नालाल साहू के पास जाने पर उन्हें कक्ष से बाहर कर दिया जाता है। छात्रों का यह भी कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें टीसी देने की धमकी दी जाती है। वहीं कुछ पालकों ने निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने का भी आरोप लगाया है।

छात्रों ने शिक्षिका मीनाक्षी साहू पर नियमित रूप से केवल एक पीरियड लेने और बाकी समय विद्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विद्यालय परिसर में गंदगी फैलने का भी आरोप

कुछ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ईश्वरी साहू के घर की बाउंड्री विद्यालय परिसर से लगी (Swami Atmanand School) हुई है और उनके घर का कचरा विद्यालय की बाउंड्री के भीतर फेंका जाता है। इससे स्कूल का वातावरण खराब हो रहा है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  Scissor Attack : पैसों के विवाद ने ली जान, दिनदहाड़े हुए हमले के बाद पूरे इलाके में मचा हड़कंप

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

विद्यार्थियों का आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य और संबंधित लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

खबरें और भी हैं :  Online Fraud  : बैंक में गिरवी सोना सस्ते में दिलाने का झांसा, 90 लाख की ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार

रिपोर्टर : गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार

Agristack Portal : धान खरीदी के लिए जरूरी कदम, छूटे हुए खसरों को एग्रीस्टैक पोर्टल में जोड़ना अनिवार्य
YO YO Honey Singh पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, अपने जन्मदिन पर किया खुलासा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की तैयारी:जल्द हो सकती हैं नई नियुक्तियां, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद होगा फैसला
Raipur drug bust : 300 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Child Murder Raipur : सौतेला पिता बना जल्लाद…! ढाई साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Murder Case
Murder Case : पति की मौत के पीछे निकली चौंकाने वाली वजह, पुलिस जांच में पत्नी ने खोला पूरी रात का राज

अभनपुर क्षेत्र में एक चौकीदार का शव मिलने…

Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार
Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार

डॉ. भीमराव आंबेडकर (Ambedkar Post Case) के खिलाफ…

Chhattisgarh Conversion Rules 2026 : धर्मांतरण के नियम सख्त, 10 साल जेल, 5 लाख जुर्माना
Chhattisgarh Conversion Rules 2026 : धर्मांतरण के नियम सख्त, 10 साल जेल, 5 लाख जुर्माना

छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन (Chhattisgarh Conversion Rules 2026)…

Double Murder
Double Murder : मां बेटी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश के बाद वारदात, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छापरपानी गांव में महिला और उसकी मासूम बेटी…

New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि
New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि

छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ फसलों की गिरदावरी (New…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?