CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rishabh Pant Land Request : जमीन के लिए ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब…

Rishabh Pant Land Request : जमीन के लिए ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब…

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Rishabh Pant Land Request : जमीन के लिए ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब...
Rishabh Pant Land Request

सीजी भास्कर, 8 अगस्त :  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत    (Rishabh Pant Land Request)  इन  दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं। इसी बीच उनका सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। पंत ने उत्तराखंड में शिफ्ट होने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन दिलाने में मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने भी पंत को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

Contents
  • उत्तराखंड में घर बसाना चाहते हैं पंत
  • पंत ने सरकार से जमीन खरीदने की भी जताई इच्छा
  • CM धामी ने दिया मदद का भरोसा
  • रुड़की में है पंत का पैतृक मकान
  • पिथौरागढ़ के गांव से भी जुड़ा है रिश्ता

यह भी पढ़ें : Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

उत्तराखंड में घर बसाना चाहते हैं पंत

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर देर रात करीब एक बजे पोस्ट कर बताया कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक जमीन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं और अपने राज्य में ही अपना घर बनाना चाहते हैं।

पंत ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी बड़ी और अच्छी जमीन की तलाश है, जहां वह अपने परिवार के साथ रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस आना चाहते हैं और उत्तराखंड से उन्हें बेहद प्यार है।

यह भी पढ़ें : CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें

पंत ने सरकार से जमीन खरीदने की भी जताई इच्छा

ऋषभ पंत ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि अगर सरकार उन्हें जमीन उपलब्ध कराने में मदद करती है तो यह उनके लिए अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के बाद एक तरह का उपहार होगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर वह सरकार से जमीन खरीदने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम उनका अपने राज्य में अपना घर तो होना चाहिए। पंत के मुताबिक, वह करीब तीन साल से जमीन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें  : Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब

CM धामी ने दिया मदद का भरोसा

ऋषभ पंत की पोस्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब देते हुए उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि पंत ने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति पंत का प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना सराहनीय है। पंत द्वारा उठाए गए मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारी जल्द ही उनसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब

रुड़की में है पंत का पैतृक मकान

ऋषभ पंत का उत्तराखंड से पुराना रिश्ता है। रुड़की में उनका करीब दो से ढाई हजार वर्ग गज में पैतृक मकान है। उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र पंत इसी परिसर में न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल चलाते थे, जो आज भी संचालित हो रहा है। रुड़की स्थित इस मकान पर उनके पिता के नाम के साथ ऋषभ पंत की भी नेम प्लेट लगी हुई है। उनकी मां इसी मकान में रहती हैं।

यह भी पढ़ें  :  Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली

पिथौरागढ़ के गांव से भी जुड़ा है रिश्ता

ऋषभ पंत का पैतृक संबंध पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विकासखंड के गांव पाली से भी है। उनके गांव में उनके दो चाचा जगदीश चंद्र पंत और हेम पंत रहते हैं। ऐसे में उत्तराखंड में वापस आकर रहने की उनकी इच्छा उनके पुराने जुड़ाव को भी दर्शाती है।

यह भी पढ़ें  :  Ganja Seizure : मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे थे दो युवक, पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा खेत में बेहोश मिले, सिर में खून का थक्का, हालत गंभीर!
IND vs NZ Champions Trophy : भारतीय टीम के लिए सिरदर्द है ये टीम… चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक नहीं हरा सके
ICC T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बिना वर्ल्ड कप संभव नहीं, पूर्व पाक क्रिकेटर का ICC पर बड़ा बयान
T20 World Cup 2028 : ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होगा अगला टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने बनाई जगह
IND vs NZ 5th T20 Playing XI: संजू सैमसन पर सस्पेंस, तिरुवनंतपुरम में कैसी होगी टीम इंडिया की आखिरी रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

Government Jobs
Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर

भले ही बदल रही हो, लेकिन नौकरी की…

RRB Recruitment 2026
RRB Recruitment 2026 : RRB भर्ती- आवेदन के अंतिम 5 दिन, 27 सितंबर तक मौका

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी
Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : राजधानी की राशन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?