सीजी भास्कर, 12 अगस्त। ‘मिर्जापुर’ की गद्दी की लड़ाई अब बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वेब सीरीज के कई लोकप्रिय किरदार दोबारा नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं और उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। (Mirzapur The Movie Starcast Fees)
फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी और अली फजल गुड्डू पंडित की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिनमें जितेंद्र कुमार और रवि किशन का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें : अब फिल्म बनेगी ‘मिर्जापुर’: सचिव जी और जीतू भैया की होगी धाकड़ एंट्री!

पंकज त्रिपाठी से लेकर अली फजल तक, किसकी कितनी फीस : Mirzapur The Movie Starcast Fees
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया के किरदार के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है। इसके बाद दिव्येंदु शर्मा और अली फजल का नाम आता है। दिव्येंदु शर्मा को मुन्ना त्रिपाठी के रोल के लिए करीब 3 करोड़ रुपये और अली फजल को गुड्डू पंडित के किरदार के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये मिलने की चर्चा है।
जितेंद्र कुमार भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बबलू पंडित के किरदार के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं श्वेता त्रिपाठी एक बार फिर गोलू गुप्ता की भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें इस रोल के लिए करीब 95 लाख रुपये फीस मिलने की बात सामने आई है।
हालांकि, इन सभी कलाकारों की फीस को लेकर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आई जानकारी पर आधारित हैं।
यह भी पढ़ें : Netflix US Subscription Cost : Netflix ने US में बढ़ाए दाम, क्या भारत में भी महंगा होगा OTT?
4 सितंबर को बड़े पर्दे पर दिखेगी गद्दी की जंग
‘मिर्जापुर द मूवी’ में पुराने किरदारों की वापसी के साथ कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की बात कही जा रही है।
‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। पहला सीजन 2018 में, दूसरा 2020 में और तीसरा सीजन 2024 में आया था। अब फिल्म के जरिए इस कहानी को सिनेमाघरों तक पहुंचाया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, बजट से लेकर कलाकारों की फीस (Mirzapur The Movie Starcast Fees) तक के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की रिलीज के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की गद्दी की लड़ाई दर्शकों को कितना प्रभावित करती है।




