CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Durg Auto Registration
Durg Auto Registration

सीजी भास्कर, 13 अगस्त। दुर्ग-भिलाई में यात्रियों की सुरक्षा और ऑटो-ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। 16 अगस्त से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक चालक को QR कोड दिया जाएगा। यात्री इस QR कोड को स्कैन कर चालक की पहचान और उससे जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। किसी तरह की परेशानी या शिकायत होने पर चालक की पहचान करना भी आसान होगा। (Durg Auto Registration)

Contents
  • ऑटो स्टैंड और रोटेशन व्यवस्था भी होगी लागू : Durg Auto Registration
  • दस्तावेज अधूरे होने पर परिवहन विभाग से मिलेगी मदद

बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में 150 से अधिक ऑटो चालकों की बैठक हुई। इस दौरान चालकों को नई व्यवस्था की जानकारी दी गई और QR कोड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का डेमो भी दिखाया गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी ऑटो और ई-रिक्शा का सत्यापन किया जाएगा और चालकों की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बिना लाइसेंस एवं नो पार्किंग में खड़ी होने वाले सवारी ऑटो के विरुद्ध यातायात पुलिस की विशेष अभियान कार्यवाही

Durg Auto Registration
Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

ऑटो स्टैंड और रोटेशन व्यवस्था भी होगी लागू : Durg Auto Registration

यातायात पुलिस शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के खड़े होने के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित करने की तैयारी कर रही है। इससे सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े करने की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही चालकों के लिए रोटेशन सिस्टम लागू करने की योजना है, ताकि सभी को बारी-बारी से सवारी मिल सके और किसी एक स्थान पर ऑटो की भीड़ न लगे।

किराये को लेकर भी व्यवस्था तय करने की बात कही गई है। बैठक में चालकों को वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे और अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना ऑटो या ई-रिक्शा नहीं चलाने की हिदायत भी दी गई।

यह भी पढ़ें : Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत में लगी आग, 2 बच्चे समेत 6 झुलसे

दस्तावेज अधूरे होने पर परिवहन विभाग से मिलेगी मदद

जिन चालकों के वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं हैं, उनके कागजात तैयार कराने के लिए परिवहन विभाग से समन्वय किया जाएगा। जरूरी दस्तावेज बनवाने में सरकारी शुल्क से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान जनहित फाउंडेशन रायपुर के ऋषभ सोनी ने PPT और मोबाइल के माध्यम से QR कोड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई। चालकों को मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करने का तरीका चरणबद्ध तरीके से बताया गया और मौके पर इसका डेमो भी दिया गया। पुलिस का कहना है कि नई व्यवस्था से यात्रियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलने के साथ शहर में ऑटो और ई-रिक्शा संचालन को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बढ़ती ई-रिक्शा और ऑटो की संख्या: रायपुर में परिवहन सचिव की बैठक, ट्रैफिक समाधान पर चर्चा..

Raipur Literature Festival 2026: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, तीन दिन साहित्य के नाम
Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत
पुरानी रंजिश में 3 बहनों को कुल्हाड़ी से मारा, घर-घुस कर हमला, पकड़ाया आरोपी
Khallari Ropeway Accident 2026: रोपवे हादसे ने छीनी नई दुल्हन की जिंदगी, घायल पति नहीं दे पाया अंतिम विदाई
PDS Kerosene Distribution : अप्रैल महीने के लिए केरोसिन का कोटा जारी, राशनकार्डधारियों को मिलेगा 528 किलोलीटर ईंधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?