CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ
Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रदेश में विभिन्न सिंचाई योजनाओं (Irrigation Projects) के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इन कार्यों में एनीकट, स्टापडेम, जलाशय, नहर उन्नयन, जीर्णोद्धार और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्य शामिल हैं। इससे कई जिलों में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Contents
  • एमसीबी जिले में कई कार्यों को मंजूरी
  • कोरिया और सूरजपुर में जलाशयों का होगा उन्नयन
  • बलरामपुर-रामानुजगंज में स्टापडेम और जलाशय कार्य
  • सरगुजा में एनीकट और नहरों के कार्य होंगे
  • जशपुर में भी सिंचाई और भवन निर्माण कार्य
  • प्रशासकीय स्वीकृति के बाद होंगे कार्य

 

यह भी पढ़ें : Karregutta Tiranga Yatra : कभी नक्सलियों का गढ़ रहा कर्रेगुट्टा, अब तिरंगे से रोशन होगा इलाका

 

एमसीबी जिले में कई कार्यों को मंजूरी

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरला एनीकट योजना (Irrigation Projects) के लिए 4 लाख 69 हजार 73 रुपए स्वीकृत किए गए हैं। झिरियानाला स्टापडेम योजना के लिए 3 लाख 87 हजार 17 रुपए और खटम्बर व्यपवर्तन योजना में नहर उन्नयन एवं सीसी चैनल निर्माण के लिए 4 लाख 93 हजार 8 रुपए मंजूर किए गए हैं।

इसी तरह कोडांगी व्यपवर्तन योजना की नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख 38 हजार 72 रुपए, कौड़िया एनीकट योजना के लिए 4 लाख 50 हजार 99 रुपए और गुडरू व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 15 रुपए की स्वीकृति दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : BSP Expansion : भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार पर बड़ा कदम, सेल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय से मांगा सहयोग

 

कोरिया और सूरजपुर में जलाशयों का होगा उन्नयन

कोरिया जिले के सलबा जलाशय (Irrigation Projects) में बांध एवं नहर उन्नयन के लिए 2 लाख 19 हजार 97 रुपए, चम्पाझर जलाशय में नहर उन्नयन के लिए 1 लाख 95 हजार 99 रुपए तथा मुरमा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन के लिए 4 लाख 42 हजार 12 रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

सूरजपुर जिले में कल्याणपुर जलाशय योजना के नवीनीकरण के लिए 3 लाख 89 हजार 48 रुपए, बद्रिकाश्रम जलाशय योजना के लिए 4 लाख 43 हजार 38 रुपए, पसला जलाशय योजना के लिए 4 लाख 6 हजार 22 रुपए और जामडीह जलाशय योजना के लिए 3 लाख 23 हजार 45 रुपए मंजूर किए गए हैं। गंगोटी जलाशय योजना के नवीनीकरण के लिए 4 लाख 72 हजार 18 रुपए, डांडकरवां एनीकट योजना के लिए 4 लाख 9 हजार 75 रुपए और मायापुर-2 जलाशय योजना के लिए 4 लाख 70 हजार 88 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

यह भी पढ़ें : Bribe Audio : 1 करोड़ की कथित रिश्वत के ऑडियो से मचा हड़कंप, ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

बलरामपुर-रामानुजगंज में स्टापडेम और जलाशय कार्य

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चरगढ़ नाला स्टापडेम निर्माण के लिए 2 लाख 67 हजार 53 रुपए तथा कामेश्वरनगर जलाशय-02 योजना के जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख 91 हजार 32 रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

बाहरचुरा बांध के जीर्णोद्धार एवं नहर मरम्मत के लिए 3 लाख 96 हजार 12 रुपए, जरहाडी नाला एनीकट योजना के लिए 3 लाख 6 हजार 9 रुपए, अलखडीहा जलाशय योजना के निर्माण के लिए 4 लाख 31 हजार 83 रुपए और भुरसाटोली जलाशय योजना के लिए 2 लाख 98 हजार 67 रुपए की स्वीकृति दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Stray Cattle : 110 आवारा मवेशी लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे किसान, फसल बचाने के लिए उठाया ऐसा कदम कि मच गई अफरा-तफरी

 

 

सरगुजा में एनीकट और नहरों के कार्य होंगे

सरगुजा जिले में बोदार नाला स्टापडेम कम काजवे निर्माण के लिए 3 लाख 81 हजार 85 रुपए और बकमेर स्टापडेम कम काजवे निर्माण के लिए 4 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। चन्दनई व्यपवर्तन योजना के नवीनीकरण के लिए 4 लाख 98 हजार 5 रुपए, कंचनपुर जलाशय योजना की नहर के जीर्णोद्धार के लिए 4 लाख 62 हजार 3 रुपए, लेदराडांड करोवापारा में व्यपवर्तन योजना के लिए 4 लाख 43 हजार 56 रुपए और मांड नदी भण्डारडांड में एनीकट निर्माण के लिए 4 लाख 95 हजार 73 रुपए मंजूर किए गए हैं। सरमना में सिंचाई सुधार एवं विस्तार के लिए एनीकट निर्माण कार्य को 4 लाख 94 हजार 29 रुपए की स्वीकृति दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Land Dispute : जमीन विवाद में नेता समेत 5 पर FIR, 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, शिकायतकर्ता ने पुलिस पर उठाए सवाल

 

जशपुर में भी सिंचाई और भवन निर्माण कार्य

जशपुर जिले में लुखी जलाशय योजना के निर्माण के लिए 4 लाख 99 हजार 63 रुपए तथा हर्री जलाशय योजना के निर्माण के लिए 4 लाख 99 हजार 96 रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत दाराखारिया में छठघाट निर्माण के लिए 4 लाख 4 हजार 11 रुपए और पायर पखना सुकबासुपारा बारो स्टापडेम योजना के लिए 4 लाख 82 हजार 1 रुपए की मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

 

कुनकुरी कार्यालयीन भवन एवं परिसर भवन निर्माण के लिए 4 लाख 68 हजार 5 रुपए, तुम्बाजोर व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य के लिए 4 लाख 59 हजार 59 रुपए तथा जल संसाधन उप संभाग पत्थलगांव के कार्यालय भवन और चार आवासीय भवनों के उन्नयन के लिए 1 लाख 49 हजार 92 रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chamoli Tunnel Accident :  सुरंग धंसने से 6 मजदूरों की मौत, 20 का रेस्क्यू; राहत-बचाव अभियान जारी

 

प्रशासकीय स्वीकृति के बाद होंगे कार्य

जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन की ओर से इन सिंचाई कार्यों (Irrigation Works) को कराने के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में जल संरचनाओं की स्थिति बेहतर होगी और किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

 

यह भी पढ़ें :  Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

रिलायंस डिजिटल में बड़ी चोरी: बांस के सहारे ऊपर चढ़कर चोर ले भागे 11 लाख के आईफोन
गरियाबंद में लापरवाही से गर्भवती की मौत: 2 घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद भी आधे घंटे तक नहीं मिला इलाज
Deepak Tandon Political Link: राधिका खेड़ा ने उठाए तीखे सवाल, भूपेश–सौम्या से कारोबारी के संबंधों की जांच की मांग
Thar Car Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, थार की टक्कर से भाई-बहन की मौत
Chhattisgarh Property Tax Online : छत्तीसगढ़ के 46 शहरों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल लॉन्च, बिलासपुर में ‘स्वच्छता संगम-2025’ का आगाज़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?