सीजी भास्कर, 15 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति के साथ रोमांच और अनुशासन का शानदार संगम देखने को मिला। घुड़सवार दल के हैरतअंगेज करतब, महिला बैगपाइपर बैंड की मनमोहक धुनों और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड के प्रदर्शन ने समारोह में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। (Raipur Independence Day Celebration)
यह भी पढ़ें : Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास
हॉर्स शो में घुड़सवारों ने दिखाया अद्भुत साहस : Raipur Independence Day Celebration
समारोह में तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल ने फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेजाबंदी, शो जंपिंग और गैलप राउंड जैसी शानदार प्रस्तुतियां दीं। घोड़ों पर सवार जवानों ने बेहतरीन संतुलन और साहस का प्रदर्शन किया। अश्वों ने अलग-अलग करतबों और जंपिंग के जरिए मैदान में मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
यह भी पढ़ें : Tribal Culture : लाल किला मैदान में गूंजे मांदर और ढोल, जनजातीय समाज को लेकर सीएम साय ने कही बड़ी बात

महिला बैगपाइपर बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां
आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी। 20वीं भारत रक्षित वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 35 सदस्यीय टीम ने विभिन्न देशभक्ति और पारंपरिक धुनों से माहौल को खास बना दिया। बैंड की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
इस महिला बैगपाइपर बैंड ने वर्ष 2022 में हरियाणा के पंचकुला स्थित आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र में छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। टीम ने अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है और कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं।
यह भी पढ़ें : Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी
डॉग स्क्वाड ने दिखाई अद्भुत दक्षता : Raipur Independence Day Celebration
समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड ने भी अपनी शानदार क्षमताओं का प्रदर्शन किया। स्क्वाड प्रभारी राज कपूर के नेतृत्व में प्रशिक्षित श्वानों ने हैंडलर्स के निर्देशों का पालन करते हुए कई रोमांचक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।
पुलिस डॉग मैक्स ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, जबकि अन्य प्रशिक्षित श्वानों ने विभिन्न निर्देशों का पालन कर दर्शकों को प्रभावित किया। आग के बीच से छलांग लगाने के साथ ही श्वानों ने जमीन में छिपे विस्फोटक और नारकोटिक पदार्थों की पहचान करने की अपनी क्षमता भी दिखाई। इसके अलावा अलग-अलग गंधों में से निर्धारित गंध को पहचानने का प्रदर्शन भी किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। घुड़सवार दल, महिला बैगपाइपर बैंड और डॉग स्क्वाड के प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।
यह भी पढ़ें : Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास



