CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इसके चलते नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को राज्य के उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर समेत 28 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। (Chhattisgarh Weather Alert)

Contents
  • रायपुर में बारिश के साथ राहत भरा मौसम : Chhattisgarh Weather Alert
  • इन जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
  • बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर : Chhattisgarh Weather Alert
  • कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert News : बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम, 27 से फिर भीगेगी प्रदेश की धरती

रायपुर में बारिश के साथ राहत भरा मौसम : Chhattisgarh Weather Alert

राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर में खतरे की घंटी

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

इन जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली समेत कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर : Chhattisgarh Weather Alert

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के साथ छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : रेड अलर्ट: अगले 7 दिन भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश हुई। कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेंटीमीटर, अजगरबहार में 9 सेंटीमीटर और डौंडीलोहारा में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। रायपुर शहर समेत कई अन्य इलाकों में भी 6 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : 

Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी
Elephant Calf Death : 17 दिन में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, जंगल में उतरे ड्रोन और ट्रैप कैमरे
NRLM Success Story : सिलाई मशीन से बदली जिंदगी, संगीता जुरी रोज कमा रहीं 2000 रुपये तक
FIR in Paddy Purchase : धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : गरीब बेटियों की शादी में मंगलसूत्र पर विवाद, ‘चांदी की जगह दे दी गिलेट!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sanjeev Goenka Net Worth  : कौन हैं संजीव गोयनका! LSG के मालिक से 29,000 करोड़ की नेटवर्थ तक
Sanjeev Goenka Net Worth  : कौन हैं संजीव गोयनका! LSG के मालिक से 29,000 करोड़ की नेटवर्थ तक

संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka Net Worth) देश के…

Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

कोलकाता एयरपोर्ट की ATC बिल्डिंग में आग (Kolkata…

Akshat Agrawal Murder
Akshat Agrawal Murder : अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, दो साल की सुनवाई के बाद अदालत का फैसला

Akshat Agrawal Murder मामले में करीब दो साल…

Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया
Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया

हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत भारतीय टीम (Hockey…

Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल
Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?