सीजी भास्कर, 18 अगस्त : छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर देशभक्ति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। बैज ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस से पूछा है कि क्या उसके कार्यक्रमों में वंदे मातरम् को नियमित रूप से शामिल किया जाता है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले
बैज बोले- कांग्रेस को पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं
दीपक बैज ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भाजपा के छोटे-बड़े नेता कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर दिए जा रहे बयानों पर भी आपत्ति जताई। बैज के मुताबिक कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् का पूरा गायन किया गया था।
यह भी पढ़ें : Raigarh Food Inspection : रायगढ़ में मिठाई दुकानों पर पहुंची टीम, खोवा-कलाकंद समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
आजादी की लड़ाई का दिया हवाला
रायपुर में दिए बयान में दीपक बैज ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान कांग्रेस के नेता वंदे मातरम् गाकर अंग्रेजों का विरोध करते थे। उन्होंने भाजपा पर उस दौर में अंग्रेजों का साथ देने का आरोप लगाया। बैज ने कहा कि कांग्रेस आजादी के आंदोलन के समय से ही वंदे मातरम् को जनजागरण का माध्यम बनाकर लोगों को जोड़ती रही है।
यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2026 : चंद्र ग्रहण के बीच होगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
BJP और RSS को दी चुनौती
दीपक बैज ने भाजपा और RSS को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने कार्यालय में वंदे मातरम् गाने का वीडियो जारी करें। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में लगातार राष्ट्रगीत गाती रही है। बैज ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराते थे, वे आज वंदे मातरम् को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान के लिए भाजपा से सीख लेने की जरूरत नहीं है।
BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि भाजपा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का हमेशा सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या पार्टी अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् को शामिल करती रही है? साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस आगे भी अपने कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत को शामिल करेगी?
यह भी पढ़ें : Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
वंदे मातरम् को मिला कानूनी संरक्षण
वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को लेकर विवाद ऐसे समय में है, जब संसद ने हाल ही में इससे जुड़ा विधेयक पारित किया है। 29 जुलाई को राज्यसभा और 30 जुलाई को संसद से राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संबंधी संशोधन विधेयक, 2026 पारित हुआ। इसके तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान वैधानिक संरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। जानबूझकर वंदे मातरम् के अपमान या इसके गायन में बाधा डालने पर तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें : Jaleshwar Mahadev Bhandara : जलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब




