CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Civil Judge Posting : छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

Civil Judge Posting : छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

By Newsdesk Admin
21/08/2026
Share
Civil Judge Posting : छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों का तबादला
Civil Judge Posting : छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Civil Judge Posting) किया है। हाईकोर्ट ने 56 नए सिविल जज जूनियर डिवीजन की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

Contents
  • 56 नए सिविल जजों की हुई पदस्थापना
  • अधीनस्थ अदालतों में बढ़ेगी न्यायिक क्षमता
  • पांच हायर ज्यूडिशियल सर्विस अधिकारियों का तबादला
  • विशेष अदालतों में भी नई पोस्टिंग
  • सिविल जज सीनियर डिवीजन में भी बदलाव

 

यह भी पढ़ें : Fire Brigade Purchase : 124 करोड़ की खरीदी टेंडर के बाद भी अटकी, गृह-वित्त सचिव से मांगा जवाब

 

56 नए सिविल जजों की हुई पदस्थापना

56 नए सिविल जजों की नियुक्ति (Civil Judge Posting) लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में परिवीक्षा के आधार पर की गई है। लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। अब उन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यायिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी नवनियुक्त सिविल जजों को 29 अगस्त 2026 तक अपने निर्धारित पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार में बनेगा 200 बेड का ESIC अस्पताल, श्रमिकों को मिलेगी बड़ी राहत

 

अधीनस्थ अदालतों में बढ़ेगी न्यायिक क्षमता

नए सिविल जजों की पदस्थापना (Civil Judge Posting) से प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी। इससे लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने और अदालतों के दैनिक कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

पांच हायर ज्यूडिशियल सर्विस अधिकारियों का तबादला

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के पांच अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को रायपुर का प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर और ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव भेजा गया है। नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर और भूपत सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

 

विशेष अदालतों में भी नई पोस्टिंग

रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत रायपुर विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) नियुक्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Crop Diversification : धान के साथ दलहन-तिलहन बढ़ाएं, मत्स्य पालन व डेयरी को दें नई उड़ान

 

सिविल जज सीनियर डिवीजन में भी बदलाव

सिविल जज सीनियर डिवीजन संवर्ग में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है। भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।

दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के सात अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Kadaknath Farming : ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’, बढ़ेगी किसानों की कमाई

 

 

Maoist Attack : जंगल में नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED ब्लास्ट में अपनी ही महिला साथी जख्मी…घायल को तड़पता छोड़ भागे माओवादी
Bilaspur News : लड़की से छेड़खानी करने पर नशेड़ी की छात्रों ने की धुनाई, उठाकर पटका और चप्पल से पीटा
Fire breaks out at printing warehouse : रायपुर प्रिंटिंग इंक गोदाम में आग, आकाश में दिखा धुएं का गुबार
Winter Update : छत्तीसगढ़ समेत 10 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल
Women Empowerment :  ‘बिहान’ योजना से मिली राह, मेहनत और हुनर से रच डाली सफलता की नई कहानी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Students Drug Video Viral
School Students Drug Video Viral : स्कूली बच्चों के नशे का वीडियो वायरल, डिप्टी CM अरुण साव बोले- सरकार करेगी कार्रवाई

School Students Drug Video Viral : इस घटना…

Korba Bolero Accident
Korba Bolero Accident : कोरबा में बेकाबू बोलेरो का कहर, थार समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Korba Bolero Accident : रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक,…

Raipur Two Year Old Girl Death
Raipur Two Year Old Girl Death : रायपुर में 2 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने जताया संदेह; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Raipur Two Year Old Girl Death : परिजनों…

Dev Uthani Ekadashi
Dev Uthani Ekadashi : देवउठनी एकादशी पर बाजारों में रौनक, हल्की बारिश के बीच गन्ने और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी

Dev Uthani Ekadashi : अकवन तूफान के असर…

Chhattisgarh Leaders Security
Chhattisgarh Leaders Security : नेताओं की सुरक्षा घटाने पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने, गृहमंत्री बोले- मेरी भी सुरक्षा कम हुई

Chhattisgarh Leaders Security : विजय शर्मा ने कहा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?