CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Aman Sahu Gangster : रंगदारी और डकैती की साजिश केस में गैंगस्टर अमन साहू समेत 7 आरोपी बरी

Aman Sahu Gangster : रंगदारी और डकैती की साजिश केस में गैंगस्टर अमन साहू समेत 7 आरोपी बरी

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share
Aman Sahu Gangster
Aman Sahu Gangster

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। रायपुर की अदालत ने डकैती की साजिश और रंगदारी से जुड़े मामले में गैंगस्टर अमन साहू समेत सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। यह फैसला अमन साहू की एनकाउंटर में मौत के करीब डेढ़ साल बाद आया है। मामले की सुनवाई कर रही थर्ड एडीजे कोर्ट ने 18 अगस्त 2026 को फैसला सुनाया। कोर्ट रिकॉर्ड में मामले का स्टेटस ‘कॉन्टेस्टेड-एक्विटेड’ दर्ज है। (Aman Sahu Gangster)

Contents
  • क्या था पूरा मामला : Aman Sahu Gangster
  • पुलिस के सबूत कोर्ट में नहीं टिके
  • चार आरोपियों की गिरफ्तारी से शुरू हुई थी जांच : Aman Sahu Gangster
  • रायपुर से झारखंड ले जाते समय हुई थी अमन की मौत
  • फैसला 18 अगस्त को आया, आदेश की विस्तृत कॉपी का इंतजार : Aman Sahu Gangster

अमन साहू के अलावा रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, राजबेर सिंह, पप्पू सिंह उर्फ पप्सा और सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह को भी दोषमुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : Midnight Robbery : आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने परिवार की पिटाई कर की लाखों की डकैती

क्या था पूरा मामला : Aman Sahu Gangster

यह मामला गंज थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश और रंगदारी से जुड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 399, 402, 386 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, मई 2024 में अमन साहू गैंग से जुड़े चार लोगों को रायपुर में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का दावा था कि आरोपी रायपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। जांच में इस साजिश के तार मयंक सिंह से जुड़े होने की बात कही गई थी। उस समय पुलिस ने मयंक सिंह पर विदेश से गैंग संचालित करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें : Janjgir Police Encounter: डकैती गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में धराया, पैर में लगी गोली

पुलिस के सबूत कोर्ट में नहीं टिके

बचाव पक्ष के वकील के अनुसार, अभियोजन पक्ष डकैती की कथित साजिश और हथियारों से जुड़े आरोपों को ठोस सबूतों के साथ साबित नहीं कर सका। पुलिस जिस व्यक्ति को मयंक सिंह के रूप में मामले से जोड़ रही थी, उसकी पहचान को लेकर भी सवाल उठे।

अभियोजन पक्ष कथित साजिश और हथियारों से जुड़े साक्ष्यों को उस स्तर तक प्रमाणित नहीं कर पाया, जिससे आरोप साबित हो सकें। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

यह भी पढ़ें : Kidnapping Robbery : भिलाई में मदद के बहाने अपहरण-डकैती, फरार आरोपी गिरफ्तार

Aman Sahu Gangster
Aman Sahu Gangster : रंगदारी और डकैती की साजिश केस में गैंगस्टर अमन साहू समेत 7 आरोपी बरी

चार आरोपियों की गिरफ्तारी से शुरू हुई थी जांच : Aman Sahu Gangster

मामले की शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह और पप्पू सिंह उर्फ पप्सा को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि रोहित स्वर्णकार के पास से पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई थी।

इसके बाद मध्यप्रदेश से राजबेर सिंह चावला को भी गिरफ्तार किया गया था। उस पर पिस्टल उपलब्ध कराने से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई थी। केस में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई थीं।

हालांकि ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष पुलिस की पूरी कहानी अदालत में साबित नहीं कर सका। इसके बाद मामले में सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : IPL Ticket Scam : आईपीएल टिकटों पर ‘ब्लैक’ डकैती! रायपुर में मची खुली लूट, 3 हजार वाला टिकट 6 हजार में बेच रहे दलाल

रायपुर से झारखंड ले जाते समय हुई थी अमन की मौत

अमन साहू पहले रायपुर के अन्य मामलों में भी पुलिस की गिरफ्त में रहा था। मार्च 2025 में झारखंड पुलिस उसे रायपुर से पूछताछ के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान पलामू में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, अमन ने भागने की कोशिश की थी और इसी दौरान हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हुई। अब उसकी मौत के करीब डेढ़ साल बाद रायपुर के इस मामले में अदालत ने उसे समेत अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Interstate Theft Gang : अपनों को ही बनाया निशाना, दो बड़ी चोरी-डकैती का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

फैसला 18 अगस्त को आया, आदेश की विस्तृत कॉपी का इंतजार : Aman Sahu Gangster

केस रिकॉर्ड के अनुसार मामले की पहली सुनवाई 9 सितंबर 2024 को हुई थी। बाद में मामला रायपुर की 77वीं जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में पहुंचा। सुनवाई पूरी होने के बाद 18 अगस्त 2026 को फैसला सुनाया गया।

फिलहाल अदालत की वेबसाइट पर फैसले की विस्तृत आदेश कॉपी उपलब्ध नहीं है। इसलिए आरोपियों को किन साक्ष्यों और कानूनी आधारों पर दोषमुक्त किया गया, इसकी पूरी जानकारी आदेश की कॉपी उपलब्ध होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें : CG में डकैती की साजिश : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने रचा प्लान, 40 करोड़ Cash और 16 Kg सोने के लिए हमला…

Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त
Naxal Surrender Update: डेडलाइन से पहले कांकेर में बड़ा ब्रेकथ्रू, 19 नक्सलियों के सरेंडर की तैयारी
Public Asset Scam: छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख करोड़ के कथित घोटाले पर सियासी तूफ़ान, अमित जोगी ने CBI जांच की माँग उठाई
IMD Forecast CG : छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक तेज, अगले 3 दिन में 2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
Atal Digital Suvidha Kendra : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?