CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र

Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र

By Newsdesk Admin
24/08/2026
Share
Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र
Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर में भाई-बहन के प्रेम और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। लोकांगन परिसर में 11 हजार से अधिक बहनें विधायक रिकेश सेन को राखी (Rikesh Sen Rakhi Celebration) बांधने पहुंचीं। अल्प सूचना पर उमड़ी भीड़ से लोकांगन परिसर से लेकर गरबा ग्राउंड तक बहनों की लंबी कतारें नजर आईं।

Contents
  • वीडियो संदेश के बाद उमड़ी बहनों की भीड़
  • व्यवस्था संभालने खुद सक्रिय रहे विधायक
  • बहनों ने तिलक कर बांधा रक्षासूत्र
  • ढाई दशक पुराना है भाई-बहन का रिश्ता
  • शक्ति योजना के बाद बढ़ा दायरा
  • ‘आपका आशीर्वाद ही मेरी शक्ति’

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक

 

वीडियो संदेश के बाद उमड़ी बहनों की भीड़

रविवार सुबह से ही बहनों का लोकांगन पहुंचना शुरू हो गया था। बीती रात विधायक रिकेश सेन के वीडियो संदेश के बाद महज कुछ घंटों में बड़ी संख्या में बहनें उन्हें राखी बांधने पहुंच गईं। आयोजन में रखी गई कुर्सियां भी कम पड़ गईं और दोपहर से शाम तक बहनें अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक विधायक सेन लगातार बहनों से रक्षासूत्र बंधवाते रहे।

 

यह भी पढ़ें : Minor Rape Case Surajpur : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया, अस्पताल में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद खुलासा

 

व्यवस्था संभालने खुद सक्रिय रहे विधायक

आयोजन के दौरान विधायक रिकेश सेन खुद व्यवस्था संभालते नजर आए। उन्होंने लोकांगन के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर बहनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि कोई भी बहन निराश होकर नहीं लौटेगी।

उन्होंने कहा कि पार्षद से लेकर विधायक बनने तक वैशाली नगर की बहनों ने उन्हें जिस आत्मीयता से अपना भाई मानकर स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उस रिश्ते का मान रखना उनका दायित्व है। जो बहनें आयोजन में उनसे नहीं मिल पाईं, उनके लिए अगले एक सप्ताह तक उपलब्ध रहने का प्रयास करने की बात भी उन्होंने कही।

Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र

यह भी पढ़ें : Police Custody Assault Allegation : पुलिस हिरासत के बाद युवक अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने मारपीट का लगाया आरोप

 

बहनों ने तिलक कर बांधा रक्षासूत्र

रक्षाबंधन के आयोजन में बहनों ने विधायक रिकेश सेन का तिलक किया, आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विधायक को राखी बांधने के बाद सैकड़ों बहनों ने उनकी धर्मपत्नी डॉ. रिचा सेन को भी रक्षा सूत्र बांधा।

 

यह भी पढ़ें :  Bangladesh Hindu Family Death : हिंदू परिवार के 4 सदस्यों की मौत: रंगपुर के बंद घर में मिले शव

 

ढाई दशक पुराना है भाई-बहन का रिश्ता

विधायक रिकेश सेन का बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह रिश्ता करीब ढाई दशक पुराना बताया गया है। वे पिछले करीब 25 वर्षों से हर साल रक्षाबंधन के सप्ताह भर पहले से बहनों से राखी बंधवाते आ रहे हैं। इस दौरान वे परंपरा के अनुसार बहनों को उपहार भी देते हैं। समय के साथ यह आयोजन लगातार बड़ा होता गया और विधायक को रक्षासूत्र बांधने पहुंचने वाली बहनों की संख्या भी बढ़ती गई।

 

यह भी पढ़ें : CJP Protest Ultimatum : CJP का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा प्रदर्शन

 

शक्ति योजना के बाद बढ़ा दायरा

पिछले वर्ष वैशाली नगर विधानसभा में घरेलू कामकाज करने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘शक्ति योजना’ के बाद इस रिश्ते का दायरा और बढ़ा। योजना से जुड़ी 22 हजार महिलाओं ने भी विधायक को अपना भाई मानकर रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधना शुरू किया।

 

यह भी पढ़ें : ₹400 Crore Printing Tender : सरकारी मुद्रण कार्य में 400 करोड़ का खेल? टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

 

‘आपका आशीर्वाद ही मेरी शक्ति’

विधायक रिकेश सेन ने बहनों के अपार स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर की हजारों बहनों का आशीर्वाद ही उन्हें जनता की सेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इसी शक्ति और विश्वास के बल पर विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक जनोपयोगी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

विधायक ने बहनों से अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे स्वस्थ रहें, ताकि आगे भी वैशाली नगर की जनता के लिए नई और जनोपयोगी योजनाएं शुरू करते हुए निरंतर सेवा कर सकें।

लोकांगन में उमड़ी हजारों बहनों की भीड़ ने रक्षाबंधन (Rikesh Sen Rakhi Celebration) को महज एक पर्व नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच बने आत्मीय पारिवारिक रिश्ते के उत्सव में बदल दिया। अल्प सूचना पर उमड़ा यह स्नेह-सैलाब पूरे दिन वैशाली नगर भिलाई में चर्चा का विषय बना रहा।

 

यह भी पढ़ें : H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

 

 

मोहन भागवत पर दिए बयान पर संजय निरुपम का पलटवार, ‘उद्धव ठाकरे का कंडीशनल हिंदुत्व…’
BHILAI IIT student dies : भिलाई में आईआईटी छात्र की संदिग्ध मौत
Surguja Olympic 2026 : ‘गजरु’ के साथ मैदान में उतरेगा सरगुजा, मुख्यमंत्री ने लोगो और शुभंकर का किया अनावरण
कांग्रेस ने 40 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की सूची करी जारी, अहिवारा से भुवन, कुम्हारी में रामप्यारी, अमलेश्वर मोनू साहू को टिकट
भिलाई में विधायक प्रतिनिधि के घर पहुंची CBI, खिंचा फोटो, खुर्सीपार में हड़कंप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?