CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

By Newsdesk Admin
27/08/2026
Share
Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

सीजी भास्कर, 27 अगस्त। भिलाई के जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी। कथा में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कथा स्थल के आसपास खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाया। सात दिनों में 7 वाहन चोरी होने की शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। इनमें 5 बाइक और 2 स्कूटी शामिल हैं। चोरी हुए वाहनों की कुल कीमत करीब 1.38 लाख रुपए बताई गई है। (Bhilai Vehicle Theft Case)

Contents
  • एक ही दिन दो बाइक चोरी : Bhilai Vehicle Theft Case
  • 15 मिनट में स्कूटी चोरी
  • मां के साथ आई युवती की एक्टिवा भी गायब : Bhilai Vehicle Theft Case
  • CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

यह भी पढ़ें : Vehicle theft gang busted : दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, 6 बरामद

 

एक ही दिन दो बाइक चोरी : Bhilai Vehicle Theft Case

20 अगस्त को टी. चंदु राव पत्नी के साथ कथा सुनने पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे होंडा बाइक पार्किंग में खड़ी की और पंडाल में चले गए। दोपहर करीब 3 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। वाहन की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।

22 अगस्त को शंकर लाल साहू और दर्शन लाल फुल्लारे की बाइक चोरी हुई। शंकर लाल ने दोपहर करीब 1 बजे हीरो पैशन प्रो बाइक एसपीए रोड के किनारे खड़ी की थी। शाम 5 बजे लौटने पर बाइक नहीं मिली। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। इसी दिन दर्शन लाल की हीरो पैशन प्रो बाइक भी चोरी हो गई। उन्होंने इसे सुबह करीब 10:30 बजे खड़ा किया था और शाम 5 बजे लौटने पर वाहन गायब मिला। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : अब दोपहिया वाहन चालकों को भी भरना होगा टोल टैक्स…

Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

15 मिनट में स्कूटी चोरी

देव कुमार साहू होंडा डियो स्कूटी से कथा स्थल पहुंचे थे। उन्होंने रात करीब 9 बजे स्कूटी खड़ी कर पंडाल में प्रवेश किया। करीब 15 मिनट बाद लौटे तो स्कूटी गायब थी। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।

आशीष चंदेल भी स्प्लेंडर प्लस बाइक से कथा सुनने पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 10:30 बजे हैलीपैड के पास बाइक खड़ी की थी। शाम 4 बजे लौटने पर बाइक नहीं मिली। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

 

मां के साथ आई युवती की एक्टिवा भी गायब : Bhilai Vehicle Theft Case

ज्योति साहू 20 अगस्त को अपनी मां के साथ एक्टिवा से कथा सुनने पहुंची थीं। उन्होंने गणेश द्वार के पास स्कूटी खड़ी की और पंडाल में चली गईं। अगले दिन शाम करीब 5 बजे लौटने पर स्कूटी गायब मिली। स्कूटी की डिक्की में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज भी रखे हुए थे।

एक अन्य मामले में चुम्मन लाल देवांगन साले के नाम दर्ज स्प्लेंडर प्लस बाइक से कथा सुनने पहुंचे थे। उन्होंने रात करीब 7:30 बजे बाइक हैलीपैड के पास खड़ी की थी। रात 10:30 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। इसकी कीमत करीब 8 हजार रुपए बताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : Vehicle Number Plate Law : नंबर प्लेट ढकना धोखाधड़ी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने धारा 420 लगाने पर दिया अहम फैसला

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

लगातार वाहन चोरी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने सभी मामलों (Bhilai Vehicle Theft Case) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कथा स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह है या अलग-अलग चोर सक्रिय थे।

भीड़भाड़ वाले कथा स्थल के आसपास लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Vehicle Theft : 10 गाड़ियां चोरी के दावे पर पुलिस का खंडन, 15 दिनों में 2 बाइक चोरी

CG Breaking 🛑 अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, रायपुर दुर्ग समेत अधिकांश जिलों में होगी जोरदार बारिश, अब तक छत्तीसगढ़ में 676 मिली मीटर औसत वर्षा
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया – युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित, CA रवि ग्वालानी फिर बने अध्यक्ष, कहा- युवाओं के उत्थान के लिए होंगे रचनात्मक कार्य
निधन – श्रीमती कांता चांगरा, आज होगा अंतिम संस्कार
ED की बड़ी कार्रवाई: 12 ठिकानों पर छापेमारी, नगर निगम के पूर्व कमिश्नर निशाने पर
विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, शहर की पहचान में शुमार होगा राम नगर का मुक्तिधाम, जल्द लेगा वेल डेवलप्ड और विशेष आध्यात्मिक स्वरूप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

Bhilai Vehicle Theft Case : भीड़भाड़ वाले कथा…

BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

BJP Leader Fight Video : पुलिस ने दोनों…

Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

Bhojraj Nag Rain Statement :सांसद ने दावा किया…

Bilaspur Custody Death Case
Bilaspur Custody Death Case : कस्टडी मौत मामले में CBI ने दर्ज की हत्या की FIR

Bilaspur Custody Death Case :कोर्ट ने कहा है…

18 साल बाद शिक्षिका को नौकरी से हटाना हाईकोर्ट ने बताया अवैध, राजकुमार कॉलेज को बहाली और ब्याज सहित वेतन देने का आदेश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?