CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
30/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्नी पर हाथ-मुक्का, डंडे और पत्थर से हमला किया था। हत्या के बाद वह तमिलनाडु भाग गया था। आरोपी के गांव लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। (Raigarh Wife Murder Case)

Contents
  • मारपीट के बाद पत्नी की हुई थी मौत : Raigarh Wife Murder Case
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
  • वारदात के बाद तमिलनाडु भागा आरोपी : Raigarh Wife Murder Case
  • शराब पीने के बाद हुआ था विवाद
  • आरोपी की निशानदेही पर डंडा-पत्थर बरामद : Raigarh Wife Murder Case

मारपीट के बाद पत्नी की हुई थी मौत : Raigarh Wife Murder Case

मामला कापू थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा का है। 4 जून को ननकी बाई पहाड़ी कोरवा (30) की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतका के पिता और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।

जांच में सामने आया कि 3 जून को ननकी बाई का पति कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा (29) उसके साथ मारपीट करते हुए उसे इंचपारा से गुड़ाआमा की ओर ले जा रहा था। गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास आरोपी ने पत्नी के साथ हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट की। इसके बाद पत्थर से भी हमला किया।

हमले में ननकी बाई के सिर, चेहरे, आंख, पीठ, जांघ और कोहनी पर गंभीर चोटें आई थीं। बाद में उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार्तिक राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

Raigarh Wife Murder Case
Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात के बाद तमिलनाडु भागा आरोपी : Raigarh Wife Murder Case

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस को उसके तमिलनाडु में होने की जानकारी मिल रही थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और लगातार उसकी तलाश की।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा लौट आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह पत्नी के साथ चावल खरीदने घोघरा बाजार गया था। रास्ते में दोनों ने शराब पी थी। घर लौटते समय गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास ननकी बाई नशे की हालत में रास्ते पर सो गई।

घर चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले हाथ-मुक्का से मारपीट की। इसके बाद लकड़ी के डंडे से पीटा और पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से ननकी बाई की मौत हो गई।

आरोपी की निशानदेही पर डंडा-पत्थर बरामद : Raigarh Wife Murder Case

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से वह तमिलनाडु भाग गया था। पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया।

आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर और लकड़ी का डंडा बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Indravati encounter evidence: डिजिटल सुरागों ने खोला माओवादियों के अर्बन नेटवर्क का रास्ता, जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर
PM Janman : आदिवासी योजनाओं को लेकर लोक भवन में बढ़ी हलचल, राज्यपाल ने अफसरों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ के हास्य सम्राट पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस
छत्तीसगढ़ में ASP रैंक के 13 अफसरों का ट्रांसफरः श्वेता श्रीवास्तव बनीं रेल अधीक्षक, रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में हुआ फेरबदल, देखिए लिस्ट….कौन कहां गया…..
Voter List Deletion Row: 117 नाम हटाने की कोशिश पर सियासी संग्राम, जांच में सभी मतदाता जीवित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Divider Construction
Road Divider Construction : धमतरी में 1 करोड़ से ऊंचे होंगे सड़क के डिवाइडर, मवेशियों से होने वाले हादसों पर लगेगी रोक

धमतरी शहर में सड़क हादसों का खतरा कम…

Kasdol Fire Incident
Kasdol Fire Incident : कसडोल में मोबाइल-कंप्यूटर दुकान में भीषण आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर में रविवार तड़के…

Chhattisgarh Cricket Team
Chhattisgarh Cricket Team : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, 17 साल के विकल्प तिवारी को मिली कप्तानी

विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़…

Ahiwara Farmers
Ahiwara Farmers : अहिवारा में धान बेचने के लिए भटक रहे किसान, सत्यापन अटका; बारिश से फसल खराब होने का डर

अहिवारा तहसील के किसान समर्थन मूल्य पर धान…

Balodabazar Theft Case
Balodabazar Theft Case : बलौदाबाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया 22 वर्षीय आरोपी

बलौदाबाजार शहर में तीन अलग-अलग दुकानों के शटर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?