सीजी भास्कर, 30 अगस्त 2026 : टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सूर्या को टीम और कप्तानी से हटाए जाने के फैसले ने उन्हें निराश किया। उन्होंने कहा कि जब टीम लगातार जीत रही थी तो अचानक बदलाव क्यों किया गया, यह सवाल उनके दिमाग में लंबे समय तक चलता रहा।
यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
चयनकर्ताओं के फैसले पर नहीं जताई नाराजगी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से बातचीत में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि वह चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि जब टीम में उनका नाम नहीं था, तब उन्होंने मुस्कुराकर इस फैसले को स्वीकार किया। सूर्या ने कहा कि जब परिस्थितियां उनके खिलाफ होती हैं या दबाव रहता है, तो वह मुस्कुराकर शांत रहने की कोशिश करते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए मिले समय को लेकर भी आभार जताया।
यह भी पढ़ें :Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
दो साल तक टीम को आगे ले जाने की थी उम्मीद
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह आगे भी भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। उनका मानना था कि 2026 के बाद अगले दो साल तक टीम को आगे ले जाने का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि आगे ओलंपिक और फिर एक और टी-20 विश्व कप आएगा। हालांकि, चयनकर्ताओं ने भविष्य को लेकर अलग फैसला लिया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि अगर चयनकर्ताओं को लगा कि यह टीम के लिए बेहतर फैसला है तो वह उनके निर्णय का सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़ें :Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
डेढ़ महीने तक दिमाग में घूमता रहा सवाल
सूर्या ने स्वीकार किया कि वह इस फैसले से थोड़ा निराश जरूर हुए थे। उन्होंने कहा कि जब टीम ने दो साल में एक भी सीरीज नहीं गंवाई, विश्व कप और एशिया कप जीता, तो उन्हें लगा था कि यही सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
लेकिन अचानक हुए बदलाव ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बताया कि करीब डेढ़ महीने तक वह घर पर यही सोचते रहे कि जब सब कुछ सही चल रहा था, तब बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी।
यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Crop Insurance : फसल बीमा पर सवाल, किसान मना न करें तो खाते से कट जाता है प्रीमियम
प्रदर्शन पर उठे थे सवाल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले दो वर्षों में उनके बल्ले से अपेक्षित रन नहीं निकलने को लेकर सवाल उठे थे। इसी के बाद चयनकर्ताओं ने टीम और कप्तानी में बदलाव का फैसला लिया। सूर्या ने हालांकि साफ किया कि उन्हें चयनकर्ताओं से कोई शिकायत नहीं है। उनका कहना है कि टीम को लेकर फैसला लेने का अधिकार चयनकर्ताओं का है और वह उनके निर्णय का सम्मान करते हैं।
खबरें और भी हैं:TS Singhdeo : बिलासपुर हिंसा पर बरसे सिंहदेव, बोले- पुलिस ने देर की




