सीजी भास्कर, 04 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बारिश के पानी के छींटे पड़ने पर सुपरवाइजर ने नाबालिग को थप्पड़ मारा था। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की योजना बनाई और कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचकर सुपरवाइजर पर हमला कर दिया। (Bilaspur Supervisor Murder Case)
यह भी पढ़ें : Bilaspur Supervisor Murder Case : हथौड़े से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
क्वार्टर में मृत मिला रेलवे ठेकेदार का सुपरवाइजर : Bilaspur Supervisor Murder Case
घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। मूल रूप से बिहार के आरा निवासी 35 वर्षीय नरेश गुप्ता रेलवे ठेकेदार की कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर था। बुधवार रात काम खत्म होने के बाद वह साइट का गेट बंद कर अपने क्वार्टर में सोने चला गया। गुरुवार सुबह कर्मचारी पहुंचे तो काफी देर तक आवाज देने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखा तो नरेश मृत मिला।
यह भी पढ़ें : ED Raid Followup: सट्टा ऐप से जुड़े तार, रेलवे ठेकेदार विजय के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 70 लाख कैश जब्त

CCTV के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में एक नाबालिग हथौड़ा लेकर साइट से निकलता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें : Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
पूछताछ में सामने आई थप्पड़ से नाराजगी की वजह : Bilaspur Supervisor Murder Case
पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात बारिश के दौरान साइकिल से जाते समय सड़क किनारे खड़े नरेश पर पानी के छींटे पड़ गए थे। इसके बाद नरेश ने उसे रोककर थप्पड़ मारे थे। नाबालिग ने इसे अपमान माना और अगले दिन रात में कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका



