CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

By Newsdesk Admin
04/09/2026
Share
Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana

सीजी भास्कर, 04 सितंबर : किसानों के लिए सिंचाई सुविधा (Kisan Sinchai Yojana) को मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल संसाधन विभाग ने राज्य के अलग-अलग जिलों में 21 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 76 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इन कार्यों से किसानों को सिंचाई सुविधा के साथ जल संसाधन ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

Contents
  • जलाशय, नहर और एनीकट के होंगे काम
  • कांकेर में 5 बड़े सिंचाई कार्य
  • कोंडागांव में 751 हेक्टेयर क्षेत्र को फायदा
  • बस्तर में सिंचाई के साथ बाढ़ नियंत्रण
  • दंतेवाड़ा में 607 हेक्टेयर को सिंचाई सुविधा
  • सुकमा से नारायणपुर तक कई काम मंजूर
  • किसानों की सिंचाई सुविधा होगी मजबूत

 

Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana

 

जलाशय, नहर और एनीकट के होंगे काम

 

स्वीकृत राशि से जलाशयों का जीर्णोद्धार, नहरों की सीसी लाइनिंग, एनीकट निर्माण, स्टॉपडेम और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा कुछ स्थानों पर जल संसाधन विभाग के कार्यालय भवनों और अन्य जरूरी निर्माण कार्यों को भी मंजूरी मिली है।

 

यह भी पढ़ें…Jal Manthan Workshop : BJP शासित 14 राज्यों के 25 जल शक्ति मंत्री जुटे, नितिन नवीन ने सुशासन पर किया मंथन

 

कांकेर में 5 बड़े सिंचाई कार्य

 

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में लघु जलाशय पी.व्ही. 114 के जीर्णोद्धार और लाइनिंग के लिए 2.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 28.4 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

पी.व्ही. 36 जलाशय के लिए 4.96 करोड़ रुपये से 400.2 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। पानीडोबरी एनीकट-कम-काजवे के लिए 3.41 करोड़ रुपये से 60 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

चारामा के गोलकुम्हड़ा जलाशय के लिए 4.50 करोड़ रुपये से 110 हेक्टेयर और कांकेर ब्लॉक के मरकाटोला व्यपवर्तन की कन्हारपुरी शाखा नहर की लाइनिंग के लिए 4.99 करोड़ रुपये से 300 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

 

कोंडागांव में 751 हेक्टेयर क्षेत्र को फायदा

 

कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर जलाशय के लिए 3.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 50 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

लंजोड़ा उद्वहन योजना के लिए 3.88 करोड़ रुपये से 295 हेक्टेयर, माकड़ी ब्लॉक के श्यामपुर व्यपवर्तन के लिए 3.45 करोड़ रुपये से 201 हेक्टेयर और घोड़ागांव एनीकट मरम्मत व गेट निर्माण के लिए 4.28 करोड़ रुपये से 100 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

वहीं कोंडागांव ब्लॉक के सोनाबाल जलाशय के लिए 1.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 55 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें…Dhan Se Genda Ki Kheti : धान छोड़ गेंदा की खेती से कमाए 3.96 लाख, 55 हजार लागत के बाद 3.41 लाख का मुनाफा

 

बस्तर में सिंचाई के साथ बाढ़ नियंत्रण

 

बस्तर जिले के बस्तर ब्लॉक में मुंजला तालाब के लिए 2.47 करोड़ रुपये से 30 हेक्टेयर और बकावंड के ग्राम संतोषा में मारकंडी नदी पर स्टॉपडेम के लिए 3.45 करोड़ रुपये से 70 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर तटरक्षण और बाढ़ प्रबंधन के लिए 4.04 करोड़ रुपये तथा बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए 4.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

चित्रकोट जलप्रपात में कैन्टीलीवर ग्लासडेक ब्रिज निर्माण के लिए भी 4.90 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

 

दंतेवाड़ा में 607 हेक्टेयर को सिंचाई सुविधा

 

दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक में बारसूर जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए 4.99 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे 217 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

कुम्हाररास जलाशय के लिए 4.98 करोड़ रुपये से 320 हेक्टेयर और बालूद एनीकट के लिए 2.92 करोड़ रुपये से 70 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें…Gariaband Rojgar Mela : 354 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 8वीं से PG तक मौका

 

सुकमा से नारायणपुर तक कई काम मंजूर

 

सुकमा जिले के कोण्टा स्थित बण्डा जलाशय के उन्नयन के लिए 1.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 115 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

बीजापुर जिले में निरीक्षण गृह निर्माण के लिए 1.90 करोड़ रुपये और नारायणपुर जिले में शासकीय एवं जल संसाधन कार्यालय भवनों के जीर्णोद्धार तथा पाइपलाइन सुधार के लिए 4.07 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

 

किसानों की सिंचाई सुविधा होगी मजबूत

 

किसानों की सिंचाई व्यवस्था (Kisan Sinchai Yojana) को बेहतर बनाने के लिए मंजूर इन कार्यों से जलाशयों और नहरों की क्षमता में सुधार होगा। इससे कृषि भूमि तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

सरकार की इस मंजूरी से कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जैसे जिलों में जल संसाधन से जुड़े कई जरूरी काम आगे बढ़ेंगे।

दिवाली पर ट्रेनों में बढ़ी (Train Theft) की वारदातें: यात्रियों से कहा गया – अपना लगेज खुद संभालें, भीड़ में चोरों की नजर बस आपके बैग पर!
Bhupesh Baghel Kurmi Samaj Controversy: ‘सम्मान नहीं तो न्योता भी नहीं’, बालोद में मंच से फूटा गुस्सा
Bhilai Breaking 🛑 संतोषी पारा में दो परिवारों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी में मिली नई सौगात!…
प्रतिबंध के बाद भी चायनीज मांझा की खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आईजी से की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

GSRTC Recruitment 2026
GSRTC Recruitment 2026 : GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर बंपर भर्ती, 21,100 फिक्स सैलरी, 7 सितंबर से आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

किसानों के लिए सिंचाई सुविधा (Kisan Sinchai Yojana)…

Jal Manthan Workshop
Jal Manthan Workshop : BJP शासित 14 राज्यों के 25 जल शक्ति मंत्री जुटे, नितिन नवीन ने सुशासन पर किया मंथन

कार्यक्षमता बढ़ाने और सरकार के कामकाज में बेहतर…

Dhan Se Genda Ki Kheti
Dhan Se Genda Ki Kheti : धान छोड़ गेंदा की खेती से कमाए 3.96 लाख, 55 हजार लागत के बाद 3.41 लाख का मुनाफा

धान से गेंदा की खेती (Dhan Se Genda…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?