सीजी भास्कर, 6 सितंबर : छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rainfall Data) का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। लोरमी, दरीमा और कुमर्दा में सबसे ज्यादा 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें…CGPSC-DMF Scam : पेपर के नाम पर 70 लाख का आरोप, उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल छाबड़ा भेजे गए जेल
रायपुर में बादल, बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में रविवार को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
रायपुर में 1 जून से अब तक 1027.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सामान्य आंकड़ा 852 मिमी है। यानी राजधानी में सामान्य से 21% ज्यादा बारिश हुई है। शुक्रवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें…Congress Chhattisgarh Change : भूपेश असम गए, सचिन बने पंजाब के ‘पायलट’, छग की कमान सुखदेव के हाथ
बलरामपुर में 75% ज्यादा, बेमेतरा में 39% कम
जिलेवार आंकड़ों में बलरामपुर और बेमेतरा के बीच बारिश का सबसे बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। बलरामपुर में अब तक 1433.1 मिमी बारिश हुई है। सामान्य बारिश 820 मिमी है। इस तरह यहां सामान्य से 75% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
वहीं बेमेतरा में अब तक 536.7 मिमी बारिश हुई है। सामान्य आंकड़ा 881.3 मिमी है। यहां 344.6 मिमी बारिश की कमी है। यानी बेमेतरा में सामान्य से 39% कम बारिश हुई है। सरगुजा में 37%, कांकेर में 36% और जशपुर में 33% बारिश की कमी दर्ज की गई है। बारिश (Chhattisgarh Rainfall Data) के इन आंकड़ों में जिलों के बीच बड़ा अंतर साफ दिखाई दे रहा है।
कई जिलों में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश
बलरामपुर के अलावा कई जिलों में इस मानसून सीजन में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। नारायणपुर में 1283 मिमी, बीजापुर में 1241 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1104.7 मिमी और सूरजपुर में 1099.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
दंतेवाड़ा में 1081.5 मिमी, जांजगीर में 1074.8 मिमी, महासमुंद में 1068.2 मिमी, मुंगेली में 1047.7 मिमी, कोरबा में 1018.1 मिमी और गरियाबंद में 1015.8 मिमी बारिश हुई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 44%, मुंगेली में 32%, बलौदाबाजार और नारायणपुर में 23% तथा महासमुंद में 20% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश (Chhattisgarh Rainfall Data) के लिहाज से इन जिलों की स्थिति बेहतर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें…Fake Doctor Online Fraud : फर्जी डॉक्टर बनकर ट्रेवल एजेंट से 51 हजार ठगे, टिकट लेकर विदेश भागा
प्रदेश में औसत बारिश सामान्य से 2% कम
पूरे प्रदेश की औसत स्थिति देखें तो 1 जून से 3 सितंबर के बीच 944.7 मिमी बारिश हुई है। सामान्य बारिश का आंकड़ा 962.6 मिमी है। इस तरह प्रदेश में औसत बारिश 17.9 मिमी यानी करीब 2% कम रही है। प्रदेश के 33 जिलों में 7 जिले सामान्य से 20% या उससे ज्यादा बारिश वाले हैं। वहीं 4 जिलों में 20% से ज्यादा कमी दर्ज की गई है। बाकी 22 जिले सामान्य श्रेणी में हैं।
कुल मिलाकर बारिश (Chhattisgarh Rainfall Data) की स्थिति सामान्य के करीब है, लेकिन जिलों के बीच बारिश का वितरण असमान रहा है। कहीं सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है तो कहीं अब भी कमी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें…Road Widening : 20 साल बाद पूरी हुई सड़क की मांग, 16 किमी मार्ग के लिए 35.87 करोड़ मंजूर




