CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
10/09/2026
Share
Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 10 सितम्बर। रायपुर, दिल्ली में भवन ढहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। CM साय ने सभी जिलों में हॉस्टल, PG, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण और सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जोखिमपूर्ण भवनों की पहचान कर समय-सीमा के भीतर जरूरी सुधार कराया जाए। (Building Safety Audit)

Contents
  • पुराने और जर्जर भवनों की भी होगी जांच : Building Safety Audit
  • अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • लापरवाही पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी : Building Safety Audit

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ हादसे के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि संभावित खतरे की पहले से पहचान कर उसे दूर करना भी जरूरी है। कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में निरीक्षण और कार्रवाई की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुराने और जर्जर भवनों की भी होगी जांच : Building Safety Audit

CM साय ने स्कूल, पुस्तकालय, छात्रावास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्थित पुराने एवं जर्जर भवनों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिन भवनों से जनहानि की आशंका है, उनकी पहचान कर तत्काल जरूरी कार्रवाई की जाए। खासकर बच्चों और विद्यार्थियों से जुड़े संस्थानों में सुरक्षा मानकों के पालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिकायत या हादसे का इंतजार करने के बजाय जिलों में लगातार निगरानी की व्यवस्था विकसित की जाए। संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर दुर्घटना की आशंका को पहले ही खत्म करने पर जोर दिया गया।

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

 

अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने अवैध और मिलावटी शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने को कहा गया है।

जिन इलाकों में अवैध शराब के निर्माण या मिलावट की आशंका है, वहां संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाने और पुलिस-आबकारी विभाग के बीच सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

लापरवाही पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी : Building Safety Audit

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा कि शासन के निर्देशों के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता सामने आई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशों पर तत्काल अमल शुरू करने और की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने को कहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेत्री के बेटे ने की खुदकुशी, कमरे में लगाई फांसी, बच्चे को लेकर मायके चली गई थी पत्नी
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Mahadev Temple : महादेव घाट में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही बढ़ी हलचल, भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद
Bhilai Satta : मंगल बाजार में सट्टा लिखते ‘गोलू’ रंगे हाथों गिरफ्तार; नेवई पुलिस ने भेजा जेल
भाजपा सदस्यता अभियान में युवा विधायक रिकेश दुर्ग जिले में Top, छत्तीसगढ़ में फिलहाल दूसरे स्थान पर, बधाइयों का लगा तांता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?